1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तेलंगाना में बड़ा चुनावी उलटफेर, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 71 लाख नाम, फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख आज

तेलंगाना में बड़ा चुनावी उलटफेर, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 71 लाख नाम, फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख आज

मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तहत तेलंगाना में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राज्य में लगभग 71 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया है। इसके बाद गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज, 10 अगस्त 2026 तक है।

By Sushil Sah 
Updated Date

हैदराबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तहत तेलंगाना में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राज्य में लगभग 71 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया है। इसके बाद गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज, 10 अगस्त 2026 तक है।

पढ़ें :- न्यूजीलैंड सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

पांच में से एक मतदाता का नाम कटने का खतरा

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना में पंजीकृत मतदाताओं की कुल 3,38,26,448 हैं। इनमें से लगभग 71.07 लाख मतदाताओं के नाम कटने की कगार पर हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि राज्य के हर पांच में से कम से कम एक वोटर का नाम सूची से बाहर हो सकता है।

नाम हटने के पीछे मुख्य कारण

घर-घर जाकर किए गए वेरिफिकेशन के दौरान लाखों लोग अपने पंजीकृत पते पर उपस्थित नहीं मिले। इसके अलावा हैदराबाद और उसके आसपास के शहरी इलाकों में किराएदारों के लगातार घर बदलने और मकान बंद होने के कारण बड़ी संख्या में फॉर्म जमा नहीं हो सके। साथ ही इस सूची से डुप्लीकेट यानी एक से अधिक जगह दर्ज और मृत व्यक्तियों के नामों को हटाने के लिए यह सख्त कदम उठाया जा रहा है।

पढ़ें :- अमेरिका दौरे को केंद्र की मंजूरी नहीं, लंदन से लौटेंगे रेवंत रेड्डी: बोले- युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर

17 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, बीते रविवार यानी 9 अगस्त शाम तक लगभग 78.14 प्रतिशत गणना फॉर्मों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया था। आज निर्वाचन आयोग इस पूरे डेटा को समयसीमा समाप्त होने के बाद प्रोसेस करेगा और आगामी 17 अगस्त 2026 को नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची के आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि किन-किन लोगों के नाम मतदाता सूची से आधिकारिक तौर पर हटाए गए हैं।

चुनाव आयोग की अपील

निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम की स्थिति जानने के लिए तुरंत अपने बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) से संपर्क करें या तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम सत्यापित करें, ताकि आनेवाले समय में होने वाले चुनावों में वे अपने मत देने के अधिकार से वंचित न रहें।

पढ़ें :- चोरी करते पकड़े गए तो प्रिंसिपल की हत्या का बनाया प्लान: 27 बार चाकू से गोदा, 10वीं के 2 छात्र गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...