1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Law graduates के लिए भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन स्टार्ट

Law graduates के लिए भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन स्टार्ट

भारतीय सेना (Indian Army) ने कानून के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। जज एडवोकेट जनरल (Judge Advocate General) एंट्री स्कीम के 125वें कोर्स के लिए भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस योजना के तहत अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट्स अब सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन सकते हैं। योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज से ही ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) ने कानून के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। जज एडवोकेट जनरल (Judge Advocate General) एंट्री स्कीम के 125वें कोर्स के लिए भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस योजना के तहत अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट्स अब सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन सकते हैं। योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज से ही ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

पढ़ें :- तेलंगाना में बड़ा चुनावी उलटफेर, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 71 लाख नाम, फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख आज

17 अगस्त तक खुलेगी आवेदन विंडो

इस प्रतिष्ठित कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त, दोपहर 3:00 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म जमा कर दें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी मानदंडों को पूरा करना होगा—

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा फैसला, शिकायत अपीलीय समिति को दिया 15 दिन का समय

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ LLB- 3 वर्ष या 5 वर्ष की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार का Bar Council of India या State Bar Council में वकील के रूप में पंजीकृत होने की पात्रता होनी चाहिए।

CLAT PG स्कोर अनिवार्य: इस बार की भर्ती के लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों का CLAT PG 2026 परीक्षा में शामिल होना बेहद जरूरी है।

आयु सीमा: युवाओं की आयु कम से कम 21 वर्ष से कम और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।

वैवाहिक स्थिति: केवल अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला अभ्यर्थी ही इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे।

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

पढ़ें :- WI vs NZ: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, मैट फिशर को पहली बार मौका, जैकब डफी की वापसी

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देना होगा। प्राप्त आवेदनों और CLAT PG स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सीधे Services Selection Board इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस कड़े इंटरव्यू और इसके बाद होने वाले मेडिकल टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से सेना में कमीशन दिया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ‘Officer Entry’ सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन मोड में अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...