बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोमवार, 10 अगस्त को सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने शहर के मंदिर का दौरा किया और मंदिर के बाहर जमा फैंस का अभिवादन करती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मंदिर के बाहर सिंपल और साधारण सूट में नजर आईं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोमवार, 10 अगस्त को सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने शहर के मंदिर का दौरा किया और मंदिर के बाहर जमा फैंस का अभिवादन करती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मंदिर के बाहर सिंपल और साधारण सूट में नजर आईं। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने एक सुंदर एथनिक पिंक सूट पहना था और अपने बाल खुले रखे थे, जिससे उनका लुक सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लग रहा था। मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस खुशमिजाज मूड में दिखीं और फैंस को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाती दिखाई दीं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लोगों के साथ गर्मजोशी भरा व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस दौरान कई प्रशंसक उनकी एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे। मंदिर जाने से पहले उन्होंने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन किया और बाहर आते वक्त भी अपने फैंस को हेलो कहा। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती से पहली मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को पहली बार गोद में लेने वाले उस दिन के बारे में बताया, जो उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन था। उन्होंने जे शेट्टी के पॉडकास्ट पर बताया, ‘वह पहली बार मेरी छाती पर थी और तब वह लगभग साढ़े 27 हफ्ते की थी। वह इतनी छोटी थी कि उसकी उंगलियां मुझे तितलियों जैसी महसूस हो रही थीं। उसका वजन 1 पाउंड 11 औंस था। उस पल मुझे लगा कि मैं उसकी सुरक्षा के लिए दुनिया में किसी भी हद तक जा सकती हूं। यह एक ऐसा एहसास है जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया था और मुझे लगता है कि हर वो व्यक्ति जो पहली बार माता-पिता बनता है। यही कहता है, लेकिन यह असल में आपके शरीर के बाहर धड़कता हुआ आपका दिल होता है।’
‘वाराणसी’ में महेश बाबू संग दिखाई देंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में बड़े इंटरनेशनल और पैन-इंडियन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इनमें एस. एस. राजामौली की जबरदस्त एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी और रसेल क्रो के साथ हाल ही में घोषित हुई साइ-फाई एक्शन थ्रिलर ‘ब्लूफ्लाई’ में भी नजर आने वाली हैं।