1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ग्लासगो में भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज़ उठाने वालीं मुक्केबाज ‘लवलीना’ को पीएम मोदी से मिली बड़ी तारीफ

ग्लासगो में भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज़ उठाने वालीं मुक्केबाज ‘लवलीना’ को पीएम मोदी से मिली बड़ी तारीफ

राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय टीम से प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सिल्वर मेडलिस्ट मुक्केबाज 'लवलीना बोरगोहेन' की देशभक्ति और सजगता की काफी तारीफ की। प्रधानमंत्री ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज उठाने के लवलीना के साहसीक कदम को 'असाधारण' बताया।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली।  राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय टीम से प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सिल्वर मेडलिस्ट मुक्केबाज ‘लवलीना बोरगोहेन’ की देशभक्ति और सजगता की काफी तारीफ की। प्रधानमंत्री ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज उठाने के लवलीना के साहसीक कदम को ‘असाधारण’ बताया।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के दो हफ्ते बाद तोड़ी चुप्पी, NEET विवाद पर दिया बड़ा बयान

साथ ही पीएम मोदी बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में लवलीना से पूछा, “क्या हुआ, तुम उस रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?” इस पर असम निवासी मुक्केबाज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “सर, वह खेलों का आखिरी दिन था और हमारी टीम की जीत का बेहद खुशी का मौका था। वहां हर तरफ भारतीय थे। लेकिन जब मैंने वह अधूरा नक्शा देखा तो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। मैंने बेहद विनम्रता से रेस्टोरेंट प्रबंधन से बात की और उन्होंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार ली।” इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ‘लवलीना के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि जब खिलाड़ी खेलों के समापन के बाद जश्न के मूड में थे, उस माहौल में भी देश के नक्शे की त्रुटि को पहचानना और उस पर स्टैंड लेना बड़ी बात है। उन्होंने ये भी कहा कि “देश के प्रति यह भावना सिर्फ मेडल लेते समय नहीं दिखती, बल्कि आपके भीतर गहराई तक बसी है। सच कहूं तो वो वीडियो साधारण नहीं था और देश इसे लंबे समय तक याद रखेगा।”

क्या था पूरा मामला?

ग्लासगो के एक प्रसिद्ध भारतीय रेस्टोरेंट में टेबल नैपकिन और लोगो पर छपे भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब था। असम से ताल्लुक रखने वाली ‘लवलीना’ ने इस पर तुरंत सख्त ऐतराज जताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष ‘अजय सिंह’ के विरोध पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने लिखित माफी मांगते हुए इसे तुरंत सुधारने का वादा किया था। इस मुलाकात के दौरान खेल मंत्री ‘मनसुख मांडविया’ और आईओए (Indian Olympic Association) अध्यक्ष ‘पीटी उषा’ भी मौजूद रहीं, जहां पीएम ने सभी एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...