1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सऊदी अरब के रियाद स्थित सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की जलकर मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की जलकर मौत

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने (Sofa Factory) में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय (Bangladesh Ministry of Foreign Affairs) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।

By santosh singh 
Updated Date

रियाद। सऊदी अरब (Saudi Arabia) के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने (Sofa Factory) में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय (Bangladesh Ministry of Foreign Affairs) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।

पढ़ें :- फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं, महिलाओं को लेकर रखता था सख्त विचार

मंत्रालय ने रविवार को हुई इस घटना पर एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही, नुकसान की इस कठिन घड़ी में मृतकों के परिवारों को पूरे समर्थन और एकजुटता का आश्वासन दिया है। इसमें आगे कहा गया कि उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें इस अपूरणीय क्षति और दुख के समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आग स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे रियाद के खोरदम शहर (Khordam city) में स्थित सोफा फैक्ट्री में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। मंत्रालय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास (Bangladesh Embassy) के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

वे पीड़ितों की पहचान करने और शवों को स्वदेश वापस भेजने की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। दूतावास इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का भी काम कर रहा है।

पढ़ें :- मक्का का 47 साल पुराना वो काला अध्याय, जिसने सऊदी अरब की दिशा बदल दी

बांग्लादेश के दूतावास ने क्या कहा?

रियाद में बांग्लादेश के दूतावास (Bangladesh Embassy) ने बयान जारी कर कहा कि हमें रियाद के मूसा सनैया इलाके में लगी इस दुखद आग के कारण प्रवासी बांग्लादेशियों के हताहत होने की सूचना देते हुए गहरा खेद है। घटना की खबर मिलते ही दूतावास का एक प्रतिनिधिमंडल तुरंत मौके पर पहुंचा और विस्तृत जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। दूतावास सरकार के उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, जिसमें मृतकों की पहचान की पुष्टि करना, कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना और प्रभावित व्यक्तियों को व्यापक सहायता प्रदान करना शामिल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...