1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यमन में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत; सऊदी अरब भी बना निशाना

यमन में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत; सऊदी अरब भी बना निशाना

यमन में हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में हद्रामौत और मारिब प्रांतों में स्थित सरकारी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 58 सैनिकों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इसी दौरान सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र पर भी हमला किया गया...

By Harsh 
Updated Date

यमन में हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में हद्रामौत और मारिब प्रांतों में स्थित सरकारी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 58 सैनिकों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इसी दौरान सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र पर भी हमला किया गया, जिसमें 11 नागरिक घायल हुए।

पढ़ें :- रियाद में 'किंग खालिद एयरपोर्ट' पर एयरपोर्ट पर हमले के बाद हड़कंप, 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

एक साथ कई सैन्य ठिकानों पर हमला

यमन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमले हद्रामौत और मारिब के कई सैन्य ठिकानों पर किए गए। निशाने पर सरकारी सेना, होमलैंड शील्ड फोर्सेज, आपातकालीन बल और अन्य सैन्य कैंप रहे। मंत्रालय ने कहा कि हमले का जवाब उचित समय और उचित स्थान पर दिया जाएगा।

8 मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हूती विद्रोहियों ने अल-जॉफ प्रांत से एक के बाद एक आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनका लक्ष्य हद्रामौत के अल-थिनिया और अल-अब्र इलाके के साथ मारिब के अल-रौक क्षेत्र थे। हमलों में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 के बाद यह यमन पर सबसे घातक हमला माना जा रहा है।

पढ़ें :- फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं, महिलाओं को लेकर रखता था सख्त विचार

सऊदी अरब में भी घायल हुए नागरिक

यमन के साथ-साथ सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में सात सऊदी नागरिक, एक यमन का नागरिक, दो मिस्र के नागरिक और एक पाकिस्तान का नागरिक शामिल है। सभी का इलाज जारी है।

हूतियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याह्या सारी ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई सऊदी अरब के समर्थन से यमन में कथित सैन्य तैयारियों के जवाब में की गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी ठिकानों के साथ नजरान हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया।

अमेरिका ने हमले की निंदा की

पढ़ें :- हूती विद्रोहियों के निशाने पर पाकिस्तान, सऊदी अरब के चक्कर में बुरा फंसा!

यमन स्थित अमेरिकी दूतावास ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना कार्रवाई बताया। दूतावास ने शहीद हुए यमनी सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस तरह के हमले यमन के लोगों के खिलाफ आतंकवाद का एक और उदाहरण हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...