1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार…’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी हत्या की धमकी पर भड़के

‘1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार…’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी हत्या की धमकी पर भड़के

Trump threatened Iran : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हत्या की धमकी पर ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि 1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार हैं और बस आदेश का इंतजार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश करने की धमकी देनी बंद नहीं की तो ये मिसाइलें उसे बर्बाद करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- LPG Booking New Rules : एलपीजी संकट खत्म! केंद्र ने एलपीजी बुकिंग समय सीमा को लेकर किया बड़ा बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, “1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार रखी गई हैं और अगर ईरानी सरकार ने दुनिया भर में दी गई अपनी उस धमकी पर अमल किया – जिसमें अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति (यानी मैं!) की हत्या या हत्या की कोशिश करने की बात कही गई है – तो तुरंत और भी हज़ारों मिसाइलें दागी जाएंगी।”

उन्होंने कहा, “आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह तबाह और बर्बाद करने के लिए तैयार और सक्षम है – यह तैयारी एक साल के लिए है जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है – अल्लाह की तारीफ़ हो!” ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे वक्त पर सामने आयी है, जब उनकी हत्या की नई साजिश रचने जाने की खबरें सुर्खियों में है।

Image

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को यह अलर्ट भेजा था कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इस रिपोर्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है और न ही वे इस कथित साजिश को ट्रैक कर रहे थे।

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...