1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Italian PM Giorgia Meloni : स्पेन पर भड़कीं मेलोनी, खुले सीमा समझौते को खत्म करने की दी चेतावनी

Italian PM Giorgia Meloni : स्पेन पर भड़कीं मेलोनी, खुले सीमा समझौते को खत्म करने की दी चेतावनी

Italian PM Giorgia Meloni: Meloni lashes out at Spain, warns of scrapping open-border agreement

By अनूप कुमार 
Updated Date

Italian PM Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी स्पेन पर भड़क गईं है। स्पेन और मोरक्को के बॉर्डर (Spain-Morocco border) पर अवैध घुसपैठ (Illegal infiltration) को लेकर पीएम मेलोनी ने स्पेन के साथ खुले सीमा समझौते (Open border agreements) को खत्म करने की चेतावनी दे दी है। मेलोनी ने स्पेन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शेंगेन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। दरअसल , स्पेन और मोरक्को के बॉर्डर पर ऐसा हंगामा मचा कि पूरा इलाका जंग जैसे हालात में बदल गया।

पढ़ें :- Italian PM Giorgia Meloni : लीक हुईं जॉर्जिया मेलोनी की Deepfake तस्वीरें, पीएम ने वायरल होने पर कड़ा ऐतराज जताया

स्पेन के शहर स्यूटा (Ceuta) में अचानक मोरक्को (Morocco) से अनियंत्रित हजारों प्रवासियों (Thousands of uncontrolled migrants) के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे यूरोप में हड़कंप मच गया है। इस अवैध घुसपैठ (Illegal infiltration) का वीडियो सामने आया है, लोग समुद्र और जमीन, दोनों रास्ते से स्पेन (Spain) में घुस गए हैं। 18 की मौत हो गई है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) ने स्पेन के साथ खुले सीमा समझौते को भी रोकने की चेतावनी दे दी है। इटली ( Italy ) का कहना है कि इस तरह अनियंत्रित और अवैध रूप से लोगों का आना यूरोप (Europe) की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

शेंगेन समझौता
पीएम मेलोनी ने कहा कि इस मामले पर अधिकारी अलग-अलग विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। इन चर्चाओं में स्पेन के साथ शेंगेन समझौता भी शामिल है। शेंगेन समझौता वो है जिसके तहत कई यूरोपीय देशों (European countries) के बीच बिना पासपोर्ट चेक यात्रा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समझौते को अस्थायी रूप से रोकने पर विचार कर रहे हैं

 

पढ़ें :- Video- इटली की पीएम के साथ सेल्फ़ी लेते ही युवक बोला वह उनको कभी वोट नहीं देगा, जॉर्जिया मेलोनी, बोलीं-यही तो लोकतंत्र है, यह बिल्कुल ठीक है, जवाब से जीता दिल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...