1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ के बाहर होने पर भावुक हुए सोहेल खान, ऐसे मुश्किल समय में मजबूती से खड़े नजर आए सलमान 

रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ के बाहर होने पर भावुक हुए सोहेल खान, ऐसे मुश्किल समय में मजबूती से खड़े नजर आए सलमान 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़े नजर आए हैं। इस बार वजह है उनके छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) , जो रियलिटी शो 'द अलायंस' (The Alliance)  में अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Ex-wife Seema Sajdeh) के शो से बाहर होने के बाद काफी भावुक हो गए।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़े नजर आए हैं। इस बार वजह है उनके छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) , जो रियलिटी शो ‘द अलायंस’ (The Alliance)  में अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Ex-wife Seema Sajdeh) के शो से बाहर होने के बाद काफी भावुक हो गए। ऐसे मुश्किल समय में सलमान खान (Salman Khan) ने सेट पर पहुंचकर अपने भाई का हौसला बढ़ाया।

पढ़ें :- मिर्ज़ापुर का भौकाल अब और बड़ा, 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है नई फिल्म और सीजन 4

हाल ही में सोशल मीडिया पर शो के सेट से सलमान खान (Salman Khan)  के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सलमान अपने स्वैग के साथ ऑल-डेनिम लुक, ब्लैक पैंट, बूट्स और स्टाइलिश काउबॉय हैट में नजर आए। सेट पर पहुंचते ही उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल, सोहेल खान (Sohail Khan) ‘द अलायंस’ (The Alliance) में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। शो में उनके साथ उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी मौजूद थीं। दोनों ने लंबे समय बाद एक ही मंच पर साथ वक्त बिताया, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। लेकिन शो के हालिया एपिसोड में टीम चयन की प्रक्रिया के दौरान ऐसा मोड़ आया कि सीमा किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बन सकीं। इसके बाद फैसला शो के होस्ट और मेंटर कुशाल टंडन के हाथ में पहुंचा। उनके सामने डेजी शाह और सीमा सजदेह में से किसी एक को बचाने की चुनौती थी। आखिरकार डेजी शाह को सुरक्षित कर लिया गया और सीमा सजदेह को शो छोड़ना पड़ा।

शो से बाहर होने से पहले सीमा ने कहा कि अब वह अपने बच्चों के पास घर लौटना चाहती हैं। वहीं सीमा के जाने की खबर सुनकर सोहेल खान खुद को संभाल नहीं पाए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि शायद जिंदगी में दोबारा उन्हें सीमा के साथ 24 घंटे लगातार बिताने का मौका कभी नहीं मिलेगा। सोहेल ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सीमा इतनी जल्दी शो से बाहर हों। भावुक माहौल के बीच सोहेल ने शो के फॉर्मेट पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें यह फैसला काफी कठोर लगा। उनके इस इमोशनल पल ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा और कई फैंस ने उनकी भावनाओं के प्रति सहानुभूति जताई।

इसी बीच भाई का मनोबल बढ़ाने के लिए सलमान खान (Salman Khan) की सरप्राइज एंट्री हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने शो में कुछ समय तक शूटिंग की और सोहेल से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में दोनों भाइयों के बीच कई भावुक और दिलचस्प पल देखने को मिल सकते हैं। अब दर्शकों की नजर उस एपिसोड पर टिकी है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और सोहेल खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फैंस को उम्मीद है कि भाईजान की मौजूदगी से शो में नया उत्साह देखने को मिलेगा और सोहेल भी पहले से ज्यादा मजबूत होकर गेम में वापसी करेंगे।

पढ़ें :- नमिता मल्होत्रा की 'रामायणम्' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही जीता लोगों का दिल, 6 घंटे में पार किया 50 लाख व्यूज का आंकड़ा

फिलहाल, ‘द अलायंस’ (The Alliance)  का यह एपिसोड प्रसारण से पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है और सोशल मीडिया पर सलमान खान की स्पेशल एंट्री लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

रिपोर्ट: कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...