इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ऑनलाइन प्रसारित हो रही अपनी आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरों का सार्वजनिक रूप से खंडन किया है।
Italian PM Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ऑनलाइन प्रसारित हो रही अपनी आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरों का सार्वजनिक रूप से खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए किस तरह किया जा सकता है। पीएम मेलोनी ने तस्वीरों के वायरल होने पर कड़ा ऐतराज जताया है। मेलोनी ने इसे एक खतरनाक हथियार बताया है जिसका इस्तेमाल विरोधियों द्वारा उनकी इमेज बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है।
मंगलवार को, इटली की प्रधानमंत्री ने इस संपादित तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर साझा किया और साथ ही “रोबर्टो” नामक एक उपयोगकर्ता के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया, जिसने इसे यह कहते हुए दोबारा साझा किया था कि उन्हें “शर्म आनी चाहिए”। मेलोनी ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि किसी भी चीज पर भरोसा करने और उसे शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।