1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही, रेतीले बवंडर का वीडियो वायरल

पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही, रेतीले बवंडर का वीडियो वायरल

राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में तेज रेतीले तूफान के चलते दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ...

By Harsh 
Updated Date

राजस्थान: राजस्थान के कई सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में तेज रेतीले तूफान के चलते दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से उठे इस धूलभरे तूफान का असर राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में देखने को मिला।

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

तेज आंधी और धूल के गुबार के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग तेजी से घरों की ओर भागते और दुकानों-घरों के दरवाजे बंद करते नजर आए। कई इलाकों में रेत के बवंडर जैसे दृश्य दिखाई दिए।

पढ़ें :- लखनऊ में भारी पुलिस बल के बीच 200 भैंसें पकड़ीं, हमले के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना भयानक रेतीला तूफान कभी नहीं देखा। श्रीगंगानगर में सुबह करीब 11 बजे से ही तेज आंधी शुरू हो गई थी, जिसके बाद पूरे शहर में धूल की मोटी परत छा गई। चूरू और बीकानेर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, जबकि सीकर के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्रों में भी धूल का असर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर उदयपुर समेत राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह बारिश भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...