1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर

ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर

मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का शिकंजा अब आरोपियों पर पूरी तरह कस चुका है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद, आज सीबीआई ने उन्हें और ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता...

By Harsh Gautam 
Updated Date

भोपाल: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का शिकंजा अब आरोपियों पर पूरी तरह कस चुका है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद, आज सीबीआई ने उन्हें और ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 2 जून तक के लिए 5-5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब 2 जून को दोपहर 2 बजे दोनों की दोबारा कोर्ट में पेशी होगी।

पढ़ें :- 18 साल से तांत्रिक के चंगुल में थी मां, अंधविश्वास से दूर करने के लिए, बेटे ने किया था 'परदेसी बाबा' का मर्डर

आमने-सामने बिठाकर खुलेगा 12 मई की रात का राज

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को एक साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। एजेंसी का मानना है कि दोनों से अलग-अलग पूछताछ में बयानों का जो अंतर आया है, वो आमने-सामने बैठने पर साफ हो जाएगा। सीबीआई को पुख्ता शक है कि 12 मई की रात ट्विशा की मौत के तुरंत बाद घटनास्थल से सबूतों के साथ भारी छेड़छाड़ की गई थी, और इसी वजह से पूर्व जज की गिरफ्तारी की नौबत आई।

हाई कोर्ट से झटका लगते ही CBI ने दबोचा

आपको बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जैसे ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, सीबीआई की टीम ने बिना वक्त गंवाए उनके घर पर धावा बोल दिया। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें सीधे कस्टडी में ले लिया गया।

पढ़ें :- NEET UG 2026 Fee Refund : फीस रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण, NTA ने बढ़ाई समय सीमा

शुरुआत से ही यह केस कई रहस्यों से घिरा रहा है। घटना के समय की संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज, मौत के बाद पति समर्थ का अचानक फरार होना और फिर सरेंडर करना, और पूर्व जज के विवादित बयानों ने इस मामले को लगातार सुर्खियों में रखा है। अब जांच सीबीआई के हाथ में आने और दोनों मुख्य आरोपियों के रिमांड पर जाने के बाद, पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...