1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर, पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर, पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

पुणे: महाराष्ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा मौतें दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में हुईं, जहां 8 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

पढ़ें :- ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर

रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने स्पिरिट मिलाकर तैयार की गई अवैध शराब पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगा और हालत तेजी से खराब हो गई। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही कई पीड़ितों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि फुगेवाड़ी इलाके में अवैध तरीके से शराब तैयार कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से भी कई मामलों में शामिल रहा है। घटना के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े अवैध कारोबार की भनक आखिर पहले क्यों नहीं लगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...