1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET UG 2026 Fee Refund : फीस रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण, NTA ने बढ़ाई समय सीमा

NEET UG 2026 Fee Refund : फीस रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण, NTA ने बढ़ाई समय सीमा

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट यूजी 2026 परीक्षा (NEET UG 2026 Exam) से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट यूजी 2026 परीक्षा (NEET UG 2026 Exam) से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए हैं।

पढ़ें :- ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर

दरअसल, नीट यूजी 2026 परीक्षा (NEET UG 2026 Exam) 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए (NTA)  ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। एनटीए (NTA)  ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों से कोई नया परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

पहले 26 मई थी समय सीमा

एनटीए (NTA) ने 22 मई से 26 मई तक उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 पोर्टल (NEET UG 2026) पर बैंक खाते की जानकारी जमा करने की सुविधा दी थी। हालांकि बड़ी संख्या में छात्र अब भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं।

एनटीए (NTA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी नोटिस में कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अब तक बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए हैं, उन्हें अतिरिक्त समय देने के लिए यह सुविधा 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ाई जा रही है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करके रिफंड लिंक के जरिए अपने बैंक खाते की जानकारी सही तरीके से भरें। उम्मीदवार चाहें तो जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं।

पढ़ें :- Twisha Sharma death case: गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद की कार्रवाई

21 जून को होनी है परीक्षा

एनटीए (NTA)  ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक खाते की जानकारी जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा (NEET UG  Exam) के लिए करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...