1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Breaking News : विनेश फोगाट एशियाड ट्रॉयल से हुईं बाहर, सेमीफाइनल में 4-6 से हारीं

Breaking News : विनेश फोगाट एशियाड ट्रॉयल से हुईं बाहर, सेमीफाइनल में 4-6 से हारीं

एशियाड ट्रायल्स के सेमीफ़ाइनल में मीनाक्षी ने विनेश फोगट (Vinesh Phogat) को हरा दिया है। मीनाक्षी ने एक कड़े मुकाबले में 6-4 से जीत हासिल की है। विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने मैट छोड़ने से पहले कहा कि मैं फिर आऊंगी (मैं वापसी करूंगी)।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एशियाड ट्रायल्स के सेमीफ़ाइनल में मीनाक्षी ने विनेश फोगट (Vinesh Phogat) को हरा दिया है। मीनाक्षी ने एक कड़े मुकाबले में 6-4 से जीत हासिल की है। विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने मैट छोड़ने से पहले कहा कि मैं फिर आऊंगी (मैं वापसी करूंगी)। नई दिल्ली स्थित आईजीआई स्टेडियम में हुए एशियाड के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में उन्हें मीनाक्षी गोयत ने 53 किलो वर्ग में 6-4 से हरा दिया।

पढ़ें :- विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने को सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, WFI की याचिका खारिज

एशियन गेम्स ट्रायल (Asian Games Trials) में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का दूसरी बाउट में पहलवान नीशू से मुकाबला हुआ। मुकाबला अंत के 5 सेकेंड में 6-6 की बराबरी पर रुका। इसे लेकर फिर हंगामा शुरू हो गया।

आखिरी पॉइंट के लिए नीशू ने चैलेंज किया। मैट चेयरमैन और जज ने नीशू का चैलेंज रिजेक्ट करते हुए लास्ट पॉइंट नहीं दिया। इस तरह रेफरी ने विनेश को 7-6 से विनर घोषित किया। इससे नाराज नीशू ने विनेश से हैंडशेक तक नहीं किया। इस जीत के साथ ही विनेश सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...