90 के दशक में बॉलीवुड पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली करिश्मा कपूर अब ओटीटी की दुनिया में भी लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। कई प्रोजेक्ट्स में दमदार अभिनय दिखाने के बाद वह जल्द ही नई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में दिखाई देंगी...
Bollywood updates: 90 के दशक में बॉलीवुड पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली करिश्मा कपूर अब ओटीटी की दुनिया में भी लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। कई प्रोजेक्ट्स में दमदार अभिनय दिखाने के बाद वह जल्द ही नई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में दिखाई देंगी। शनिवार को इस सीरीज का ट्रेलर जी5 ने रिलीज किया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
यह कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां शहर में लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं से दहशत फैल जाती है। सीरीज में करिश्मा कपूर ‘रीता ब्राउन’ नाम की पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। कभी तेज-तर्रार अफसर रही रीता अब अपने निजी संघर्षों और बीते हुए दर्द से जूझ रही है।
मामले की शुरुआत एक बड़े कारोबारी की बेटी की हत्या से होती है, जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी रीता को सौंपी जाती है। उनके साथ इंस्पेक्टर अर्जुन का किरदार निभा रहे सूर्या शर्मा भी इस मिशन में शामिल होते हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं, जो भ्रष्ट व्यवस्था और अंधेरे सच को उजागर करते हैं। सीरीज सिर्फ अपराध की कहानी नहीं दिखाती, बल्कि किरदारों के मानसिक संघर्ष और उनके अतीत की परतों को भी सामने लाती है। ट्रेलर में सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है। दर्शकों को अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
A ritual murder.
A city drowning in secrets.
A cop haunted by her own demons.She may be broken but she’s all that stands between Kolkata and its darkest secret.#Brown premieres 5th June on #ZEE5#BrownOnZEE5 #ZEE5India@KarismaKapoor @Jisshusengupta @Ajinkyad @Soni_Razdan… pic.twitter.com/nBbs1ObqSJ
पढ़ें :- करोड़पति बनने का सपना या धोखे का जाल? नेटवर्क मार्केटिंग पर तंज कसती ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
— ZEE5Official (@ZEE5India) May 30, 2026