बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने बताया कि बॉलीवुड इस कदर यहां लोगों में जलन की भावना भरी है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने बताया कि बॉलीवुड इस कदर यहां लोगों में जलन की भावना भरी है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है। इसके अलावा भी वह कई और बातें बॉलीवुड के लोगों और सेलेब्स को लेकर शेयर करते हैं।
फिल्मफेयर (Filmfare) को दिए गए हालिया इंटरव्यू में शेखर सुमन (Shekhar Suman) कहते हैं, ‘देखिए जब कोई फेल होता है, किसी की फिल्म फ्लॉप होती है, शादी टूटती है तो कुछ लोगों को बहुत अच्छा लगता है। ऐसे लोग दूसरों को सफलता और खुशी देखकर दुखी होते हैं। हम बॉलीवुड में भी एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, यहां पर माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- लापता तोते सुरक्षित लौटाने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, शहरभर में लगवाए पोस्टर
शेखर सुमन आगे अपने इंटरव्यू में कहते हैं, ‘बॉलीवुड के लोगों में बहुत जलन है। यह सामने पर एक-दूसरे को गले लगाते हैं लेकिन बाद में पीठ में छुरा घोंप देंगे। ये लोग एक-दूसरे की लाश पर चढ़कर आगे बढ़ जाएंगे। यह बहुत दुखी करने वाली बात है। इस कंडीशन के बावजूद शेखर सुमन के मन में बॉलीवुड के लिए बहुत सम्मान है। वह कहते हैं, ‘हमारी इंडस्ट्री इसलिए बची है, टिकी है क्योंकि यहां पर अच्छे लोग अब भी बाकी हैं। इस इंडस्ट्री ने ही दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स हमें दिए हैं।’
अभिनय में भी सक्रिय हैं शेखर सुमन
शेखर सुमन मल्टीटैलेंटड हैं, एक्टिंग के अलावा एंकरिंग, सिंगिंग, प्रोडक्शन तक में उन्होंने हाथ आजमाया है। साल 2024 में वह एक वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में दिखे थे। जल्द ही ‘द पिरामिड स्कीम’ में नजर आएंगे।