1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Astrologer Predicts : डीके शिवकुमार लंबे समय तक बने रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी

Astrologer Predicts : डीके शिवकुमार लंबे समय तक बने रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी

कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल (Karnataka Congress Legislature Party) की आज बैठक होनी है। इस बैठक में सूबे नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) का अगला सीएम बनना तय माना जा रहा है। अब एक प्रमुख ज्योतिषी ने डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के लंबे समय तक कर्नाटक का मुख्यमंत्री बने रहने की भविष्यवाणी की है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल (Karnataka Congress Legislature Party) की आज बैठक होनी है। इस बैठक में सूबे नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) का अगला सीएम बनना तय माना जा रहा है। अब एक प्रमुख ज्योतिषी ने डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के लंबे समय तक कर्नाटक का मुख्यमंत्री बने रहने की भविष्यवाणी की है। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब शिवकुमार ( Shivakumar) के कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता चुने जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी

‘2028 में सत्ता में वापसी करेंगे शिवकुमार’

ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने कहा कि उन्होंने कनकपुरा से विधायक डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तीन संभावित तिथियां सुझाई हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैंने उन्हें तीन तारीखें दी हैं 31 मई (रविवार), 5 जून और 6 जून।’ गुरुजी ने यह भी दावा किया कि शिवकुमार 2028 के विधानसभा चुनाव के बाद भी सत्ता में वापसी करेंगे। उधर, राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thawar Chand Gehlot) ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) का इस्तीफा स्वीकार किए जाने और मंत्रिमंडल भंग किए जाने के बाद कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के बीच गहन मंथन जारी है। कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल (Karnataka Congress Legislature Party) की बैठक शनिवार शाम चार बजे बंगलूरू स्थित विधान सौधा के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

‘शिवकुमार के नेतृत्व में खूब विकास करेगा कर्नाटक’

ज्योतिषी ने दावा किया कि शिवकुमार का मुख्यमंत्री कार्यकाल लंबा रहेगा और उन्हें कांग्रेस आलाकमान का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह एक दिन या एक कार्यकाल के मुख्यमंत्री नहीं हैं। उनकी पारी लंबी होगी। उनकी कुंडली बेहद मजबूत है और वे लंबे समय तक कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे।’ गुरुजी ने यह भी कहा कि शिवकुमार के नेतृत्व में राज्य विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू सकता है, क्योंकि उनके पास कर्नाटक के लिए स्पष्ट दृष्टि है।

पढ़ें :- BJP के समय में हो रहे हर निर्माण चढ़ जाता है भ्रष्टाचार की भेंट...हमीरपुर में पुल गिरने की घटना पर बोले अखिलेश यादव

विधानसभा चुनाव 2028 (Assembly Elections 2028) को लेकर उन्होंने कहा कि निस्संदेह उन्हें अगला चुनाव जीतना होगा। तभी वे वास्तविक अर्थों में मुख्यमंत्री कहलाएंगे। फिलहाल उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि अभी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें और अगले कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद का पूरा आनंद लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...