1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कॉकरोच जनता पार्टी का जमीनी अभियान शुरू, GEN-Z से मांगी गड्ढे-कूड़ा, खराब स्ट्रीट लाइट की फोटो, बोले- हम बनाएंगे सरकार पर दबाव

कॉकरोच जनता पार्टी का जमीनी अभियान शुरू, GEN-Z से मांगी गड्ढे-कूड़ा, खराब स्ट्रीट लाइट की फोटो, बोले- हम बनाएंगे सरकार पर दबाव

सीजेपी (CJP) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तीन मिनट का एआई वीडियो साझा कर लोगों से अपने आसपास की नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रिकॉर्ड कर साझा करने की अपील की है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने सोशल मीडिया से इतर अब जमीनी अभियान शुरू किया है। पार्टी ने सार्वजनिक समस्याओं को उजागर करने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से #LifeOfACockroach चलाया है। सीजेपी (CJP) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तीन मिनट का एआई वीडियो साझा कर लोगों से अपने आसपास की नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रिकॉर्ड कर साझा करने की अपील की है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने की मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई? कॉकरोच को 5 लाख की मिली नोटिस देख भड़के CJI

लोगों से क्या कहा गया है?

अभियान चलाने वालों ने कहा है कि अगर कहीं सड़क पर बड़ा गड्ढा है, स्ट्रीट लाइट खराब है, कूड़े का ढेर लगा हुआ है या किसी सरकारी कार्यालय में लोगों को बुनियादी सेवाएं नहीं मिल रही हैं, तो नागरिक उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर भेज सकते हैं।

अभियान के तहत लोगों से संबंधित वीडियो और तस्वीरों के साथ सहयोग (कोलैबोरेशन) अनुरोध भेजने या सोशल मीडिया पर टैग करने को कहा गया है। आयोजकों का दावा है कि वे इन मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाएंगे, जनदबाव बनाएंगे और संबंधित अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए मांगा 72 घंटे का समय : सीजेपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...