1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गाजियाबाद: असद ने पूछा- ‘बकरा हलाल होते देखा है?’, मना करने पर छात्र के पेट में चाकू से वार कर की हत्या

गाजियाबाद: असद ने पूछा- ‘बकरा हलाल होते देखा है?’, मना करने पर छात्र के पेट में चाकू से वार कर की हत्या

जब सूर्या वहां पहुंचा, तो असद ने उससे पूछा कि क्या उसने कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया और वहां से वापस लौटने लगा। इसी बात पर असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया..

By Harsh 
Updated Date

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (खोड़ा) से एक बेहद हैरान करने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यहां बकरीद के दिन 11वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही दोस्त असद और उसके साथियों पर लगा है।

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

11वी का छात्र मृतक सूर्या चौहान अपने परिवार के साथ खोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवनीत विहार कॉलोनी में रहता था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। गुरुवार को सूर्या अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था, तभी उसके दोस्त असद ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया।

‘बकरा हलाल’ करने की बात पर हुआ विवाद

जब सूर्या वहां पहुंचा, तो असद ने उससे पूछा कि क्या उसने कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया और वहां से वापस लौटने लगा। इसी बात पर असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया।

जान बचाने के लिए पेट में चाकू लिए भागा

पढ़ें :- डंपर की टक्कर से महराजगंज में एक ही बाइक से, जन्मदिन मनाने निकले चार युवकों की मौत

हमले के बाद सूर्या ने खुद को छुड़ाया और पेट में चाकू लगे होने के बावजूद अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन वह आगे जाकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोपियों ने उसका पीछा किया, उसके पेट से चाकू निकाला और फिर से उस पर पांच-छह बार ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह बेसुध हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम और इलाके में तनाव

परिजन सूर्या को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 8 महीने पहले भी दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया था।

पुलिस की कार्रवाई

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूर्या की मौत के बाद अब इसे हत्या की धाराओं में बदल दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी असद अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में भारी पुलिस बल के बीच 200 भैंसें पकड़ीं, हमले के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...