1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. बेडरूम सीन्स में बहकी हसीना, कट के बाद करती रही Kiss, हीरो ने रोका तो हुई शर्मिंदा

बेडरूम सीन्स में बहकी हसीना, कट के बाद करती रही Kiss, हीरो ने रोका तो हुई शर्मिंदा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Actress Nehal Vadoliya) 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, नेहल अब एक्ट्रेस से इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन चुकी हैं। नेहल फिल्मों और सीरीज में इंटीमेट सीन्स शूट (Shooting Intimate Scenes) करने में स्टार्स, क्रू और डायरेक्टर को गाइड करती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Actress Nehal Vadoliya) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, नेहल अब एक्ट्रेस से इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन चुकी हैं। नेहल फिल्मों और सीरीज में इंटीमेट सीन्स शूट (Shooting Intimate Scenes) करने में स्टार्स, क्रू और डायरेक्टर को गाइड करती हैं। अब उन्होंने इंटीमेसी कॉर्डिनेटर (Intimacy Coordinator) की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा

पढ़ें :- ट्रंप के 'शर्मनाक कमेंट' पर फूटा मेलोनी का गुस्सा, बोलीं-झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे झुकता नहीं

 

सुनो इंडिया पॉडकास्ट में नेहल से पूछा गया कि इंटीमेसी कॉर्डिनेटर का काम क्या होता है? इसपर उन्होंने बताया कि जब किसी फिल्म या वेब सीरीज या टीवी में कोई भी इंटीमेसी सीन होता है, जिसमें लड़का और लड़की क्लोज होते हैं, वहां इंटीमेसी कॉर्डिनेटर की जरूरत पड़ती है।

स्टार्स को कंफर्टेबल फील कराने के लिए इंटीमेसी कॉर्डिनेटर को हायर किया जाता है। इंटीमेट सीन्स के लिए सेट पर माहौल को भी कंफर्टेबल बनाया जाता है। नेहल ने कहा कि मैं ये क्लियर करना चाहती हूं कि वेब सीरीज में जो इंटीमेसी सीन्स होते हैं, वो हम नहीं लिखते, उन्हें डायरेक्टर स्टोरी के हिसाब से लिखते हैं। सीन स्क्रिप्ट में बनाया जाता है। नेहल ने ये भी बताया कि बोल्ड सीन्स के रीटेक्स नहीं होते। सीन्स को रीटेक नहीं किया जाता।

पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

नेहल से ये भी पूछा गया कि फिल्मों और वेब सीरीज में किसिंग सीन्स रियल होते हैं या फिर कैमरा तकनीक से दिखाए जाते हैं? इसपर नेहल ने कहा कि कैमरा तकनीक से भी दिखाए जाते हैं। मगर जो आर्टिस्ट कंफर्टेबल होते हैं वो रियल में भी करते हैं। वो आगे बोलीं कि असल जिंदगी में जो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या हसबैंड-वाइफ का रोमांस होता है सेट पर वैसा नहीं होता है, क्योंकि इन रिश्तों में फीलिंग्स होती हैं। रियल कपल्स प्यार में होते हैं। इसलिए इंटीमेट होते हैं। उनकी कोई टाइमिंग नहीं होती।

‘लेकिन सीन्स में एक स्टोरी के लिए किया जाता है। वहां पता होता है कि आपको कहां रुकना है। इंटीमेट सीन्स स्टार्स अपने हिसाब से कम या ज्यादा नहीं कर सकते। जितना स्टोरी के हिसाब से सीन बनाया गया है उतना ही करना होता है। नेहल से आगे पूछा गया कि क्या एक्ट्रेसेस इंटीमेट सीन्स में अनकंफर्टेबल फील करती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि अगर आसपास के लोग ऐसा फील कराते हैं तो होता है।

नेहल ने अपनी एक सीरीज का किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ सीरीज में जो एक्टर था वो काफी अच्छा था। वो रूम में एक्टर के साथ किसिंग सीन दे रही थीं। मॉनिटर रूम के बाहर थे। डायरेक्टर बाहर से माइक से बोल रहे थे। ऐसे में उन्हें स्टॉप सुनाई नहीं दिया और उनका किसिंग सीन कट बोलने के बाद भी चलता रहा है। नेहल ने आगे कहा कि फिर एक्टर ने उन्हें बताया कि कि सीन कट हो गया है उसके बाद उन्होंने किसिंग सीन बंद किया। उन्हें बाद में काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...