1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट,अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, बोले-ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं

Video-पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट,अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, बोले-ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

By santosh singh 
Updated Date

सोनारपुर। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा कि ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मेरी शर्ट फाड़ दी। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। बता दें कि अभिषेक बनर्जी के चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए आए थे।

पढ़ें :- Bye Election : एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को, मतगणना 9 को, जानें कौन सी सीटें हैं शामिल?

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह सब भाजपा प्रायोजित है। देखिए इन्होंने क्या किया है? यही इनकी लोकतंत्र की मिसाल है। अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि वे मुझे मारना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। हम इस मामले की जानकारी निश्चित रूप से हाईकोर्ट को देंगे। हम राज्यपाल को भी इसके बारे में अवगत कराएंगे। मैं इस मामले को लेकर जरूर अदालत जाऊंगा।

पढ़ें :-  West Bengal Politics: ‘ये प्यार भरे बुलावे हैं’- TMC नेताओं को पुलिस समन पर महुआ मोइत्रा का तंज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...