1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में सत्ता से बेदखल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब टीएमसी सांसद काकोली घोस ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता से बेदखल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब टीएमसी सांसद काकोली घोस ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते कई दिनों से काकोली घोस की नाराजगी सामने आ रही थी, जिसके बाद अब उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

काकोली घो ने टीएमसी संगठन में सभी पदों से अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, वो पार्टी संगठन में सभी पद छोड़ रही हैं। हालांकि, काकोली घोष ने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। काकोली घोष टीएमसी से लोकसभा की सदस्य बनी हुई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...