1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bad Luck Signs: घर से बाहर निकलते ही दिखने वाले कुछ ऐसे अशुभ संकेत, जो बिगाड़ देते हैं बना बनाया काम

Bad Luck Signs: घर से बाहर निकलते ही दिखने वाले कुछ ऐसे अशुभ संकेत, जो बिगाड़ देते हैं बना बनाया काम

सदियों से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार, हमारे साथ दैनिक जीवन में घटने वाली कुछ घटनाएं भविष्य का संकेत देती हैं। खाशकर, जब हम किसी शुभ कार्य, इंटरव्यू या व्यापारिक सौदे के लिए घर से बाहर कदम रखते हैं, तो उस दौरान हमारे सामने आने वाली चीजें हमारे काम की सफलता और विफलता का कारण बनती हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

Shakun Shastra, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रकृति हमें शकुन और अपशकुन के माध्यम से आने वाले संकट या लाभ के प्रति सचेत करती है। भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में शकुन शास्त्र का विशेष महत्व है। सदियों से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार, हमारे साथ दैनिक जीवन में घटने वाली कुछ घटनाएं भविष्य का संकेत देती हैं। खाशकर, जब हम किसी शुभ कार्य, इंटरव्यू या व्यापारिक सौदे के लिए घर से बाहर कदम रखते हैं, तो उस दौरान हमारे सामने आने वाली चीजें हमारे काम की सफलता और विफलता का कारण बनती हैं।

पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कुछ संकेत जो कराते हैं भारी धन-हानि और असफलता

शकुन शास्त्र के मुताबिक, यदि घर की दहलीज पार करते ही कुछ नकारात्मक चीजें सामने आ जाएं, तो बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। जैसे,

खाली बर्तन का दिखना

आपके घर से निकलते ही यदि कोई व्यक्ति खाली बाल्टी या खाली घड़ा लेकर सामने आ जाए, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है क्योंकि यह काम में बाधा और आर्थिक नुकसान का सीधा संकेत है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में शार्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

एक बार छींक आना

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर निकल रहे है और उस समय यदि अचानक से एक छींक सुनाई दे, तो वह कार्य अधूरा रह सकता है।

बिल्लियों का रोना या लड़ना

यदि आप यात्रा कर रहे है और रास्ते में बिल्लियों का आपस में लड़ना या उनके रोने की आवाज सुनाई दे तो यह किसी बड़ी दुर्घटना या पारिवारिक विवाद का सूचक है।

बिखरा हुआ कूड़ा और दूध

पढ़ें :- वंदे मातरम् विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दी जेल भेजने की चेतावनी

घर से बाहर निकलते वक्त मुख्य द्वार पर गंदगी, बिखरी झाड़ू या जमीन पर गिरा हुआ दूध दिखना मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत होता है।

इसके विपरीत, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका दिखना साक्षात देवी-देवताओं की कृपा का प्रतीक माना जाता है। जैसे, इन चीजों के दिखने से चमकती है किस्मत:

गाय और बछड़ा

आपके घर से बाहर निकलते ही रास्ते में यदि गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती नजर आए, तो समझें आपकी यात्रा सफल होने वाली है।

जल से भरा पात्र

मान्यताओं के अनुसार, पानी से लबालब भरा घड़ा या बाल्टी का आपके नजर के सामने आना धन लाभ और सुख-समृद्धि का संकेत देता है।

पढ़ें :- सावन के पवित्र महीने में नहाने के पानी में मिलाएं 4 चीजें, दूर होगी दरिद्रता, चमकेगी किस्मत

सफाईकर्मी का दिखना

इसके अलावा, सुबह के समय यदि झाड़ू लगाता हुआ सफाईकर्मी दिखना भी अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है, इससे सोई हुई किस्मत जाग उठती है।

अपशकुन होने पर तुरंत करें ये उपाय

यदि घर से निकलते ही कोई अशुभ संकेत दिख जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। शकुन शास्त्र के अनुसार, तुरंत दो मिनट के लिए दुबारा वापस घर के अंदर चले जाएं। फिर आराम से बैठ कर जल ग्रहण करें और अपने इष्ट देव का स्मरण करें। इसके बाद थोड़ा सा गुड़ या मीठा खाकर पुन: प्रस्थान करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त हो जाता है और आने वाला संकट भी टल जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...