1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अब सलमान की इस फिल्म में दिखाएंगी एक्शन का दम , विशेषज्ञों की निगरानी में करेंगी स्टंट

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अब सलमान की इस फिल्म में दिखाएंगी एक्शन का दम , विशेषज्ञों की निगरानी में करेंगी स्टंट

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (South Indian 'Lady Superstar' Nayanthara) नजर आएंगी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (South Indian ‘Lady Superstar’ Nayanthara) नजर आएंगी। शीर्षक फाइनल नहीं होने के चलते अस्थाई रूप से इस फिल्म को SVC59 कहा जा रहा है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें नयनतारा एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगी।

पढ़ें :- Video- मनोज तिवारी की बेटी ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, काजी तौकीर को दीं भद्दी-भद्दी गालियां

दमदार एक्शन से हैरान करेंगी नयनतारा?

इससे पहले नयनतारा को बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ देखा गया था। ‘जवान’ में भी नयनतारा का एक्शन देखने को मिला। उन्होंने अपने स्टंट से दर्शकों को हैरान कर दिया था। अब चर्चा है कि सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म में भी वे दमदार एक्शन करती दिखेंगी। इससे फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

एक्सपर्ट्स की निगरानी में खुद करेंगी स्टंट

मेकर्स की तरफ से फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा इस फिल्म में एक मजबूत और दमदार किरदार निभाती हुई दिखेंगी। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) के मुताबिक, नयनतारा एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक एक्शन से भरपूर रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, वे एक्सपर्ट्स की देखरेख में अपने स्टंट खुद ही करेंगी। ऐसा लगता है कि उनका किरदार काफी दमदार और अहम होने वाला है।

पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video

मनाली में चल रही शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है, जहां एक महत्वपूर्ण शेड्यूल पर काम हो रहा है। एक्शन सीन्स के साथ-साथ, लीड जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बन रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान और नयनतारा के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो रही है। सलमान खान और नयनतारा के अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

कब रिलीज होगी सलमान-नयनतारा की फिल्म?

आने वाले महीनों में इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अनाउंसमेंट्स होने की उम्मीद है। मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में अक्सर त्योहारों के सीजन में ही रिलीज होती हैं। खासतौर से ईद के मौके पर वे दर्शकों को अपनी फिल्मों की रिलीज के रूप में तोहफा देते रहे हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ में भी नजर आएंगे।

पढ़ें :- तुकाराम मुंडे अब शाहरुख, अजय और टाइगर के खिलाफ हुए सख्त? कहा- स्टार होंगे, लेकिन कानून ...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...