हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र (Dharmendra) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award) से नवाजा गया। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में जारी इस खास कार्यक्रम में धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने पति की जगह इस खास सम्मान को लेने के लिए पहुंची।
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र (Dharmendra) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award) से नवाजा गया। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में जारी इस खास कार्यक्रम में धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने पति की जगह इस खास सम्मान को लेने के लिए पहुंची।
इस मौके पर हेमा के साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद रहें। जैसे ही धर्मेंद्र के मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award का एलान हुआ तो उस मौके पर हेमा और अहाना भावुक होती हुईं नजर आईं।

इमोशनल हुईं मां बेटी
बॉलीवुड में 6 दशक तक बतौर एक्टर अपनी छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसी कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। सिनेमा जगत में अहम योगदान को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan Award) देने का एलान किया।
LIVE: President Droupadi Murmu presents Padma Awards 2026 at Civil Investiture Ceremony – I at Rashtrapati Bhavan https://t.co/PAB8ITwTVO
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 25, 2026
सोमवार को पद्म पुरस्कार (Padma Award) वितरण समारोह के दौरान जब हेमा मालिनी अपने पति का मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award) लेने स्टेज पर पहुंचीं तो काफी भावुक नजर आई हैं। वहीं सभागार में मौजूद बैठीं धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और इमोशनल हो गईं। इस मौके के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका भी दिल भर आएगा। पीआईबी की तरफ से इस मौके वीडियो एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है।
President Droupadi Murmu confers #PadmaVibhushan upon veteran actor #Dharmendra Singh Deol (Posthumous), popularly known as the ‘He-Man’ of Bollywood
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान, इन नायकों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें लिस्ट
One of the most versatile and successful actors in the history of Hindi cinema, he left an indelible mark on Indian cinema… pic.twitter.com/HQ2lwzMtXO
— PIB India (@PIB_India) May 25, 2026
मालूम हो कि बीते साल 24 नंवबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था और उनके इस दुनिया से जाने के साथ ही हिंदी सिनेमा में एक युग का अंत भी हो गया।
वितरित हुए पद्म पुरस्कार
देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 (Padma Award 2026) का आयोजन 25 मई को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस समारोह में सिनेमा, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President of India, Droupadi Murmu) राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान इस साल के पद्म विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान किया।
मालूम हो कि इस साल बीते 25 जनवरी को भारत सरकार द्वारा 131 पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan Award) , 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे।