1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो, रिश्ते में अनबन की खबरें, अब इस पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो, रिश्ते में अनबन की खबरें, अब इस पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों आरजे महवश (RJ Mahvash) और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Cricketer Yuzvendra Chahal) की दोस्ती फिर चर्चा में है। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। अब इस पूरे मामले पर महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों आरजे महवश (RJ Mahvash) और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Cricketer Yuzvendra Chahal) की दोस्ती फिर चर्चा में है। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। अब इस पूरे मामले पर महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पढ़ें :- NEET विवाद पर राजकुमार राव की अपील, बोले- देश की तरक्की की नींव निष्पक्ष शिक्षा, हिंसा नहीं संवाद चाहिए

अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं

पिंकविला (Pinkvilla) को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए महवश ने कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों के बीच बहस होना, एक-दूसरे को अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं है। जिन दोस्तों के साथ आपने हंसी-मजाक के पल बिताए हों, उनके लिए दिल में कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। मैं हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी बहुत छोटी है। लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए। दोस्तों के बीच फॉलो-अनफॉलो का ड्रामा चलता रहता है, इसमें इतना बड़ा मुद्दा बनाने जैसी कोई बात नहीं है।’

रिलेशनशिप पर कही ये बात

जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा था, तो महवश ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। मैं दोस्ती को बहुत अहमियत देती हूं। उस समय वह अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और हमने सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह उनका साथ दिया।’

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : पॉप स्‍टार शकीरा ने लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'Flying Kiss' वीडियो वायरल

क्यों शुरू हुई थीं डेटिंग की अफवाहें?

दरअसल, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)और आरजे महवश (RJ Mahvash)  को कई बार साथ देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई थीं। खासकर धनाश्री वर्मा से चहल के तलाक के बाद ये चर्चाएं और बढ़ गईं। हालांकि दोनों हमेशा यही कहते आए हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले चहल ने भी एक पॉडकास्ट में इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग जो सोचना चाहते हैं सोच सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...