1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. PBKS vs RCB IPL Match : आज CSK के फैंस मांगेंगे आरसीबी की जीत की दुआएं, पंजाब जीती तो समझो खेल खत्म

PBKS vs RCB IPL Match : आज CSK के फैंस मांगेंगे आरसीबी की जीत की दुआएं, पंजाब जीती तो समझो खेल खत्म

PBKS vs RCB IPL Match : आज आईपीएल में डबल हैडर खेला जाना है। जिसमें पहला मैच दोपहर में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच न सिर्फ पंजाब और आरसीबी के लिए अहम है, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत काफी हद तक इस मैच के नतीजे पर निर्भर करेगी। जहां सीएसके के फैंस आरसीबी की जीत की दुआएं मांगेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IPL का सुपरस्टार इंडिया-A में कर रहा संघर्ष ? वैभव सूर्यवंशी की छोटी पारियां बढ़ा रहीं चिंता

दरअसल, प्लेऑफ की रेस में अभी भी छह टीमों के बीच दौड़ जारी है। जिसमें सबसे ज्यादा मारा-मारी चौथे पायदान को लेकर है। जिसके लिए सीएसके, पीबीकेएस और राजस्थान रॉयल्स बड़े दावेदार हैं। ऐसे में रविवार के दोनों मैचों पर फैंस की नजर टिकी रहने वाली है। जहां पंजाब किंग्स की जीत सीएसके की मुश्किलें बढ़ा सकती है। आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद पंजाब के 13 मैचों में 15 अंक हो जाएंगे।

इसके अलावा, शाम के मैच में राजस्थान जीतती है तो वह 12 मैचों में 14 अंकों तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद चेन्नई को अपने बाकी बचे दो मैच हैदराबाद और गुजरात के खिलाफ बड़े मार्जिन से हर हाल में जीतने होंगे। जो काफी मुश्किल नजर आता है। अगर सीएसके इनमें से एक मैच भी जीत हारती है तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

बता दें कि सीएसके को अपने आखिरी मैच में एलएसजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उसके 12 मैचों में केवल 12 अंक ही हैं। ये टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

पढ़ें :- रजत पाटीदार की अनदेखी पर भड़के हरभजन, बोले- आखिर और क्या साबित करें...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...