1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Meta Smart Glasses Real-Time : मेटा स्मार्ट ग्लास रियल टाइम से टेक्स्ट लिखना आसान, बस हवा में हाथ हिलाने से टाइप हो जाएगा मैसेज!

Meta Smart Glasses Real-Time : मेटा स्मार्ट ग्लास रियल टाइम से टेक्स्ट लिखना आसान, बस हवा में हाथ हिलाने से टाइप हो जाएगा मैसेज!

तकनीक की दुनिया कहां तक जाएगी कोई कह नहीं सकता। विविधता भरे जीवन को आसान बनाने के लिए दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने अपने AI बेस्ड स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- 6500mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर वाले फोन की सेल शुरू, चेक करें कीमत और ऑफर्स

Meta Smart Glasses: Real-Time : तकनीक की दुनिया कहां तक जाएगी कोई कह नहीं सकता। विविधता भरे जीवन को आसान बनाने के लिए दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने अपने AI बेस्ड स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स बिना मोबाइल निकाले और बिना किसी Physical or Digital Keyboard के सिर्फ हाथों की हल्की मूवमेंट से मैसेज टाइप कर सकेंगे। यानी अब हवा में उंगलियां हिलाकर Message लिखना संभव हो गया है।

कंपनी का कहना है कि यह नया Feature Smart Glasses को रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा उपयोगी और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स WhatsApp, Messenger, Instagram और Android-iPhone के मैसेजिंग ऐप्स में भी हाथ के इशारों से टेक्स्ट लिख सकेंगे।

Meta ने इन स्मार्ट ग्लास के साथ एक खास ‘Neural Wristband’ भी पेश किया है। यह एक स्मार्ट बैंड की तरह काम करता है जिसे कलाई में पहना जाता है। यह Device User के हाथ और उंगलियों की छोटी-छोटी हरकतों को समझ सकता है।

जब यूजर हवा में लिखने जैसी मूवमेंट करता है, तो यह Wristband उन इशारों को पढ़कर उन्हें Text में बदल देता है। यानी बिना स्क्रीन छुए या मोबाइल पकड़े मैसेज टाइप किया जा सकता है। कंपनी इसे ‘Neural Handwriting’ फीचर कह रही है।

पढ़ें :- वैक्सीन का सुपरहीरो, AI ने तैयार किया कभी न बेअसर होने वाला टीका

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...