1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xperia 1 VIII : एक्सपीरिया 1 VIII लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xperia 1 VIII : एक्सपीरिया 1 VIII लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sony ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया 1 VIII जापान में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की एक्सपीरिया 1 सीरीज का नया मॉडल है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xperia 1 VIII : Sony ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया 1 VIII जापान में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की एक्सपीरिया 1 सीरीज का नया मॉडल है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। Sony ने इस स्मार्टफोन में नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, ट्रिपल 48 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और 1TB तक स्टोरेज जैसी दमदार खूबियां दी हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

मल्टीटास्किंग
यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो प्रीमियम डिजाइन, हाई परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल लेवल कैमरा चाहते हैं। Sony का दावा है कि यह फोन गेमिंग, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग में शानदार अनुभव देगा।

कलर ऑप्शन
एक्सपीरिया 1 VIII फिलहाल जापान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Garnet Red, Graphite Black, Iolite Silver और Native Gold जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

कीमत
फोन के बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है जिसकी कीमत लगभग 1,43,000 रुपये है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 1,53,000 रुपये रखी गई है।

स्टोरेज
इसके अलावा 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 1,63,000 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक टॉप मॉडल भी लॉन्च किया है जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत करीब 1,81,000 रुपये रखी गई है।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान

Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी स्मूद और शानदार बन जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...