1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-बरेली के होटल ताज में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पकड़ा मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाकर काटा हंगामा,आरोपी हिरासत में

Video-बरेली के होटल ताज में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ पकड़ा मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाकर काटा हंगामा,आरोपी हिरासत में

नैनीताल हाईवे (Nainital Highway) स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार (Hotel Taj Delhi Darbar) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा (Underage Student) को होटल से बरामद किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बरेली: नैनीताल हाईवे (Nainital Highway) स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार (Hotel Taj Delhi Darbar) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा (Underage Student) को होटल से बरामद किया। पुलिस को मौके से मुजाहिद नाम के युवक को छात्रा के साथ कमरे में नग्न अवस्था में मिला। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है पुलिस ने जिस होटल में दोनों बरामद किए थे उसके मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, ना ही होटल सील किया है। धर्म परिवर्तन की धारा भी पुलिस ने नहीं लगाई जबकि यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है।

पढ़ें :- 7 साल की बच्चियां सहमति देने की स्थिति में नहीं होती.. कई नसें क्षतिग्रस्त होती है ,बोहरा मुस्लिम लड़कियों के खतना पर सुप्रीम कोर्ट में बहस

बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का आरोप

पढ़ें :- शंकराचार्य ने फोटो जारी कर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, केक काटते दिखे IPS अजयपाल शर्मा व ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशुतोष ब्रह्मचारी

वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी में रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई (ITI) की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युव उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को मिलने पर उन्होंने बहेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।

पोक्सो एक्ट, नाबालिक से दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान छात्रा और युवक को होटल से बरामद कर थाने लाया गया। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक नग्न अवस्था में था। दोनों को थाने लाने के बाद छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) , नाबालिक से दुष्कर्म (Rape of a Minor) सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होटल के मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही होटल को सील किया गया। हिंदूवादी संगठनों के जोर देने के बाद पुलिस ने होटल का रजिस्टर और डीबीआर (DBR) अपने कब्जे में लिया।

होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

हिंदू जागरण मंच युवा (Hindu Jagran Manch Yuva) के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल (District President  Himanshu Patel) ने घटना पर नाराजगी जताते हुए होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि होटल में बिना पर्याप्त सत्यापन के लोगों को ठहराया जा रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और बरेली पुलिस से आरोपी युवक और होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- गौ हत्यारे का इतना नीच प्रहार होगा, इसकी कल्पना नहीं थी , FIR के बाद शंकराचार्य का बड़ा बयान

भाजपा नेता निशीथ गंगवार, राजा भाटी ने कहा कि आरोपी युवक लग्जरी कार और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर हिंदू लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। उनको या तो अनैतिक कार्य में लगा दिया जाता था या फिर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता था। पुलिस इस मामले में धर्म परिवर्तन की धारा भी बढ़ाएं। इसको लेकर उन्होंने बरेली के एसएसपी तथा एडीजी को भी सूचना दी है।

बिरयानी बेचने का काम करता है मुजाहिद

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय मुजाहिद पुरानी रोडवेज पर बिरयानी बेचने का काम करता है। वहीं, छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में पुलिस मुजाहिद का फोन खंगाल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...