1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बाथरोब में मलाइका अरोड़ा के हॉट पोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लिखा- ‘मैं और मेरा…’

बाथरोब में मलाइका अरोड़ा के हॉट पोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लिखा- ‘मैं और मेरा…’

फिटनेस आइकन और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने आज अपनी कुछ खूबसूरत हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। फिटनेस आइकन और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने आज अपनी कुछ खूबसूरत हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया है।

पढ़ें :- सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा का करारा जवाब, कहा- बोल्डनेस और ज्यादा ओपन होना ही है उनकी ताकत

पढ़ें :- सोराब बेदी के साथ अफेयर की चर्चा पर मलाइका अरोड़ा का दो टूक बयान, बोलीं- मैं खुद में संपूर्ण, किसी मर्द की जरूरत नहीं

मलाइका ने शेयर की तस्वीरें

मलाइका ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में मलाइका व्हाइट रंग के बाथरोब को पहनकर फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। लोकेशन की बात करें तो देखने में यह किसी लग्जरी होटल जैसा लग रहा है।

मलाइका का लुक

मलाइका ने व्हाइट बाथरोब (White Bathrobe) पहना हुआ है। इस लुक में भी मलाइका काफी हॉट दिख रही हैं। मलाइका ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है। उन्होंने धूप का मजा लेते हुए आराम से पोज दिए। कम मेकअप, प्राकृतिक रोशनी और सहज अंदाज में उनकी तस्वीरें बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस के रिएक्शन

पढ़ें :- मलाइका अरोड़ा से रोमांस करते दिखे नवजोत सिद्धू, तभी सेट पर पहुंचीं पत्नी और फिर कान पकड़ मांगी माफी

मलाइका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट्स में मलाइका को ‘बहुत खूबसूरत’, ‘ग्लैमरस’ और ‘हॉट’ बताया है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि मलाइका अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से उनकी उम्र के साथ और भी अच्छी लगती जा रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का करियर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एमटीवी वीजे (VJ) के रूप में शुरुआत की और बॉलीवुड में अपने शानदार आइटम सॉन्ग्स जैसे ‘छैया छैया’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से बड़ी पहचान बनाई। इसके अलावा, वह एक सफल मॉडल, फिल्म निर्माता और कई रियलिटी टीवी शोज की जज भी रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...