1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम

JEECUP Round 5 Seat Allotment Result : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज यानी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

JEECUP Round 5 Seat Allotment Result : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज यानी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। सीट अलॉटमेंट में संस्थान और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें :- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

राउंड 5 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी और सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिला सहायता केंद्र पर भी जाना होगा। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में कौन-सी जानकारी होगी?

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

अभ्यर्थी अपने अलॉटमेंट रिजल्ट में ये जानकारियां देख सकेंगे:

नाम

आवेदन संख्या

रैंक

आवंटित सीट

पढ़ें :- 'ज़ीरो FIR' कराने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के 20 सांसदों SHO ने बैंरग किया वापस , पार्टी बोली- एक आम SC/ST नागरिक की क्या हालत होती होगी?

पाठ्यक्रम

श्रेणी

कैसे डाउनलोड करें राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में दिए गए JEECUP Round 5 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ें :- भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्य प्रदेश में शासन नाम की नहीं बची कोई चीज़: राहुल गांधी

अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके Sign in करें।

लॉगिन विंडो में सीट अलॉटमेंट स्टेटस वाले सेक्शन में जाएं।

सीट अलॉटमेंट स्टेटस पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...