1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. VIDEO-लखनऊ में रंगरलिया मनाते पकड़े गये अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, कंप्यूटर ऑपरेटर के पति ने रंगे हाथ होटल से पुलिस के जरिए पकड़ा

VIDEO-लखनऊ में रंगरलिया मनाते पकड़े गये अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, कंप्यूटर ऑपरेटर के पति ने रंगे हाथ होटल से पुलिस के जरिए पकड़ा

यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में मध्यांचल विद्युत विभाग से जुड़े अधिशासी अभियंता उदय प्रताप (Executive Engineer Uday Pratap) और एक महिला के मिलने का मामला सामने आया है। मोहतरमा पति से बोलकर गई थी कि मैं साहब के साथ साइट का निरीक्षण करने जा रही हूं। पति को थोड़ा बहुत शक हुआ तो वह पत्नी के पीछे स्कूटी से लग गया और होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में मध्यांचल विद्युत विभाग से जुड़े अधिशासी अभियंता उदय प्रताप (Executive Engineer Uday Pratap) और एक महिला के मिलने का मामला सामने आया है। मोहतरमा पति से बोलकर गई थी कि मैं साहब के साथ साइट का निरीक्षण करने जा रही हूं। पति को थोड़ा बहुत शक हुआ तो वह पत्नी के पीछे स्कूटी से लग गया और होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला के पति को जानकारी हुई तो होटल पहुंच जमकर हंगामा हुआ। दरवाजा खुला तो साहब बोले-हम तो ऑफिशियल काम कर रहे थे, लेकिन वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

पढ़ें :- नाबालिग पत्नी से निकाह के 4 दिन तक फिजिकल हुआ शौहर, केरल हाई कोर्ट ने कहा- शरीयत POSCO का कवच नहीं

आरोप है कि महिला पूर्व में बांदा में उनकी कंप्यूटर ऑपरेटर (computer operator) के तौर पर काम कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उदय प्रताप पूर्व में बांदा विद्युत वितरण खंड में अधिशासी अभियंता के पद पर सूचीबद्ध रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि महिला भी बांदा में उनके कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत रही है। यह भी बताया जा रहा है कि उदय प्रताप वर्तमान में गोंडा से लखनऊ पहुंचे थे।

पढ़ें :- स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

सोशल मीडिया पर वायरल दावे कितने सच हैं, अब जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले में सामने आए आरोपों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...