1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

Mirzapur Movie Trailer: दर्शक 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है। ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इसमें क्या खास है?

By santosh singh 
Updated Date

Mirzapur Movie Trailer: दर्शक ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है। ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इसमें क्या खास है?

पढ़ें :- 'मिर्जापुर : द मूवी' का गाना 'दो नंबरी' रिलीज , ढांडा न्योलीवाला का दिखा देसी और विदेशी अंदाज

जानें ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी एक्शन करते नजर आए हैं। गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। मुन्ना भैया का किरदार निभा रहे दिव्येंदु भी काफी प्रभावशाली नजर आए हैं। वहीं जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के किरदार में नजर आए हैं। सीरीज में इस किरदार को विक्रांत मैसी ने निभाया था। यह फिल्म चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहाने के आधार पर बनी है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

पढ़ें :- मिर्ज़ापुर का भौकाल अब और बड़ा, 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है नई फिल्म और सीजन 4

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं। वहीं पुनीत कृष्णा इसके लेखक हैं। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

अपकमिंग फिल्म ‘द मिर्जापुर’ में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...