1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!

KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!

KBC 18: टीवी का सबसे चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट आया है। लेकिन इस बार KBC का ग्रैंड प्रीमियर सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहने वाला, क्योंकि शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।

By santosh singh 
Updated Date

KBC 18: टीवी का सबसे चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट आया है। लेकिन इस बार KBC का ग्रैंड प्रीमियर सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहने वाला, क्योंकि शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, KBC 18 के ग्रैंड प्रीमियर (KBC 18 Grand Premiere) में सनी देओल (Sunny Deol), आमिर खान (Aamir Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ दिखाई देंगे। खास बात ये है कि सनी देओल पहली बार KBC के मंच पर पहुंचे हैं और इसी वजह से इस एपिसोड को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

पढ़ें :- ‘रामायण’ रचेगी नया इतिहास! 100 करोड़ की म्यूजिक डील पर मेकर्स की नजर, बड़े-बड़े म्यूजिक लेबल्स में मची होड़

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे हैं सितारे 

शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें तीनों सितारे अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसी दौरान आमिर खान और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  के बीच हुई मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल KBC 18 की थीम रखी गई है- ‘सोचना पड़ेगा’। इसी को लेकर आमिर खान ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  से सवाल कर दिया कि आखिर ऐसा क्या सोचने पड़ेगा? आमिर के इस सवाल पर बिग बी ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए साफ कर दिया कि इस बार KBC के सवाल इतने आसान नहीं होने वाले।आमिर ने भी तुरंत उनकी बात मानते हुए कहा कि हां- सोचना पड़ेगा। बस फिर क्या था, शो का माहौल ही मजेदार हो गया।

KBC 18 का पहला एपिसोड क्विज से ज्यादा सितारों की मस्ती और दिलचस्प बातचीत के लिए सुर्खियां बटोरने वाला है

इस पूरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सनी देओल और आमिर खान के साथ जमकर मस्ती देखने को मिलने वाली है। खासकर सनी देओल (Sunny Deol) की KBC में पहली मौजूदगी इसे और खास बना देती है। तो एक तरफ KBC में बिग अमिताभ बच्चन का अंदाज, दूसरी तरफ सनी देओल की पहली एंट्री और ऊपर से आमिर खान की मजेदार बातचीत ,यानी KBC 18 का पहला एपिसोड क्विज से ज्यादा सितारों की मस्ती और दिलचस्प बातचीत के लिए सुर्खियां बटोरने वाला है।अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सोचना पड़ेगा’ वाली थीम में कौन सा सवाल इन सितारों को सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर करता है।

पढ़ें :- अमिताभ बच्चन ने सर्जरी के बाद ICU से घर लौटने पर आने वाली मुश्किलों की बातें शेयर की, सेहत के लिए परेशान फैन्स को दिया जबाव

रिपोर्ट: कल्पना पांडेय

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...