1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. रणबीर कपूर के ‘बीफ’ बयान पर फिर मचा बवाल, निकिता रावल बोलीं- ‘माफी मांगो वरना होगा बायकॉट’

रणबीर कपूर के ‘बीफ’ बयान पर फिर मचा बवाल, निकिता रावल बोलीं- ‘माफी मांगो वरना होगा बायकॉट’

इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित 'नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' एपिक ड्रामा दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसमें भगवान राम रणबीर कपूर, माता सीता साई पल्लवी और रावण के रोल में यश नजर आनेवाले हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित ‘नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ एपिक ड्रामा दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसमें भगवान राम रणबीर कपूर, माता सीता साई पल्लवी और रावण के रोल में यश नजर आनेवाले हैं।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने 'कतर' के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क 'अल जजीरा' को किया बैन, 'येलो जर्नलिज्म' का लगाया आरोप

‘निकिता रावल’ ने ‘रणबीर’ पर उठाए सवाल

इस फिल्म के रिलीज होने से पहले, एक्ट्रेस निकिता रावल ने ‘बॉलीवुड मैस्कॉट’ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रणबीर इस रोल के लिए सही पसंद हैं। इसके अलावा उन्होंने रणबीर के बीफ खाने वाले पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कई हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। साथ ही एक्टर पर निशाना साधते हुए निकिता ने कहा, ‘यह किरदार रणबीर कपूर के लायक नहीं है। वह एक बीफ खानेवाला घिनौना और चरित्रहीन इंसान है, जिसने यह बात सार्वजनिक रूप से कही भी है। आपको क्या लगता है कि ऐसा व्यक्ति राम का किरदार समझ पाएगा?’

एक्ट्रेस ने रणवीर के बारे में सिर्फ इतना ही नही कहा। उन्होंने आगे कहा, ‘कोई कुछ भी कहे, मैं तो यही कहूंगी और कहती रहूंगी कि बीफ खाने वाला यह घिनौना व्यक्ति न तो राम के चरित्र को समझ सकता है और न ही राम के चरित्र को पर्दे पर ठीक से निभा सकता है।’ आपको बता दें कि यह विवाद फूड क्रिटिक ‘कुणाल विजयकर’ के साथ हुए एक पुराने प्रमोशनल इंटरव्यू से शुरू हुआ है। इसमें रणबीर ने अपनी खाने की आदतों के बारे में बताया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें रेड मीट पसंद है और एक्टर ने खुद को बीफ खाने का शौकीन है। इस फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही यह क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

पढ़ें :- असम में नाबालिग के साथ रेप और हत्या, तीन किशोर गिरफ्तार, पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने की फांसी देने की मांग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...