1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. आम्रपाली दुबे बिना शादी बनना चाहती हैं मां, अपनी जिंदगी का लेने जा रही हैं सबसे बड़ा फैसला, ‘भोजपुरी बवाल’ आज से 

आम्रपाली दुबे बिना शादी बनना चाहती हैं मां, अपनी जिंदगी का लेने जा रही हैं सबसे बड़ा फैसला, ‘भोजपुरी बवाल’ आज से 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) का एक प्रोमो है। प्रोमो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा फैसला साझा किया, जिसने उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ (Bhojpuri Bawaal) का एक प्रोमो है। प्रोमो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा फैसला साझा किया, जिसने उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। उनके बयान के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पढ़ें :- Promo Viral : भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रताप यादव, हाथ देखकर बताया भविष्य

प्रोमो में जाहिर की मां बनने की इच्छा

शो के नए प्रोमो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)  मंदिर में पूजा करने के बाद अपने परिवार और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Actor Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) के सामने अपनी बात रखती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हैं और वह मां बनना चाहती हैं। उनकी यह बात सुनते ही परिवार के सदस्य कुछ पल के लिए चुप हो जाते हैं। प्रोमो में माहौल भावुक हो जाता है और सभी उनके फैसले को लेकर सोच में पड़ जाते हैं।


निरहुआ ने कही यह बात

आम्रपाली की बात सुनकर निरहुआ कहते हैं कि यह फैसला आसान नहीं होगा। इस पर आम्रपाली स्वीकार करती हैं कि किसी बच्चे की अकेले परवरिश करना बेहद मुश्किल होता है। बातचीत के दौरान वह यह भी कहती हैं कि उनके घर में हमेशा शादी की ही बात होती है। इस पर निरहुआ मुस्कुराते हुए पूछते हैं कि फिर वह शादी क्यों नहीं कर लेतीं? यह सुनकर आम्रपाली कुछ पल के लिए हैरान रह जाती हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे आम्रपाली के निजी फैसले से जोड़ रहे हैं, जबकि कई दर्शकों का मानना है कि यह शो का हिस्सा है और पूरी सच्चाई एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video

‘भोजपुरी बवाल’आज से होगा शुरू

‘भोजपुरी बवाल’ एक नया भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, जिसकी शुरुआत 2 अगस्त 2026 यानी की आज से होगी। शो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, काजल राघवानी समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...