1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कास्टिंग काउच पर छलका तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘गुलाबो’ का दर्द, होटल के कमरे में बुलाने पर दिया करारा जवाब

कास्टिंग काउच पर छलका तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘गुलाबो’ का दर्द, होटल के कमरे में बुलाने पर दिया करारा जवाब

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऐसा शो है कि जिसे लगभग हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। ये शो मनोरंजन से तो भरपूर है ही, लेकिन इसमें एक-दूसरे की खुशी में खुश होना, दुख में साथ देना, पूरी सोसाइटी एक परिवार की तरह भी रह सकती है आदि ऐसी चीजें भी देखने को मिलती हैं...

By Harsh 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, पर्दाफाश।  तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऐसा शो है कि जिसे लगभग हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। ये शो मनोरंजन से तो भरपूर है ही, लेकिन इसमें एक-दूसरे की खुशी में खुश होना, दुख में साथ देना, पूरी सोसाइटी एक परिवार की तरह भी रह सकती है आदि ऐसी चीजें भी देखने को मिलती हैं। जिस कारण तारक मेहता लगभग हर घरों में देखा जाने वाला शो है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की फेम एक्ट्रेस सिंपल कौल जिन्होंने इसमें ‘गुलाबो’ का बेहद लोकप्रिय और मजेदार रोल निभाया था। उन्होंने एसा खुलासा किया है जिसने एक बार फिर कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा छेड़ दी है।

पढ़ें :- जब रेखा और अमिताभ का अफेयर बनी खबरों की हेडलाइन, सिंदूर और मंगलसूत्र वाली रेखा को देख रो पड़ी जया बच्चन

“काम चाहिए था, लेकिन आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया”

मुंबई में जन्मीं और पली-बढ़ी सिंपल कौल ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि वो कास्टिंग काउच से गुजर चुकी हैं। स्ट्रगल के दिनों में एक फिल्ममेकर ने उन्हें रात के समय फोन करके करीब 8:30 से 9 बजे के बीच होटल के कमरे में मिलने को बुलाया। तब उसपर सिंपल ने जबाव देते हुए कहा कि वो आएंगी लेकिन अपने दोस्तों के साथ, तब फिल्ममेकर ने उनकी बातों को नकारते हुए कहा कि, दोस्तों को नीचे लॉबी में बैठने दो और तुम अकेले कमरे आओ।

लेकिन सिंपल कौल ने इस बात से साफ-साफ इनकार करते हुए बोला कि कमरे में नहीं, अगर मुलाकात करनी है तो होटल की लॉबी में ही कीजिए। उन्होंने किसी भी कीमत पर अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। एक्ट्रेस का कहना है कि उस समय उन्हें काम की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा रास्ता नहीं चुना, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़े। उनका मानना है कि सम्मान और आत्मसम्मान किसी भी काम से बड़ा होता है और उनका बताया कि वह इतनी साफ और आत्मविश्वासी हैं, कि सामने वाला कुछ गलत बोलने के पहले 10 बार सोचे।

दरअसल, कास्टिंग काउच मुख्य रूप से फिल्म, टीवी और मनोरंजन उद्योग में प्रचलित उस अनैतिक और गैर-कानूनी प्रथा को कहते हैं, जिसमें किसी कलाकार को काम या रोल देने के बदले में शारीरिक अथवा यौन संबंध बनाने की मांग की जाती है। यह सीधे तौर पर सत्ता और पद के दुरुपयोग का मामला है जहां ऊंचे पदों पर बैठे लोग नए या संघर्ष कर रहे कलाकारों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं

पढ़ें :- NEET आंदोलन पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, शबाना-दिलजीत छात्रों के साथ, कंगना-हेमा ने जताई आपत्ति

सिंपल कौल ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में हर किसी का अनुभव एक जैसा नहीं होता लेकिन अगर किसी कलाकार को किसी भी परिस्थिति में असहज महसूस हो, तो उसे तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनके फैसले और हिम्मत की सराहना कर रहे हैं वहीं एक बार फिर मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर बहस तेज हो गई है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...