1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में महसूस हुए तेज झटके, जानें कहां था केंद्र?

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में महसूस हुए तेज झटके, जानें कहां था केंद्र?

कोलंबिया (Colombia) में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कोलंबिया (Colombia) में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए।

पढ़ें :- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, गिरती इमारतें और भागते लोग, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

क्या 115 किलोमीटर की गहराई में आया भूकंप?

EMSC के मुताबिक, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप के झटकों की जानकारी कई इलाकों से सामने आई है। शक्तिशाली भूकंप के झटके कोलंबिया (Colombia) की राजधानी बोगोटा में भी महसूस किए गए। हालांकि, कोलंबिया(Colombia)  की भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है।

 

पढ़ें :- Colombia Military Plane Crash : कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम 66 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...