1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Boiled peanuts : उबली हुई मूंगफली में कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जानें खाने का फायदा

Boiled peanuts : उबली हुई मूंगफली में कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जानें खाने का फायदा

भारतीय नास्ते में मूंगफली राजा मानी जाती है। स्वादिष्ट और ताकतवर मूंगफली शरीर को भी कई फायदे पहुंचाता है। वहीं पौष्टिकता की बात की जाए तो इसमें सभी जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Boiled peanuts : भारतीय नास्ते में मूंगफली राजा मानी जाती है। स्वादिष्ट और ताकतवर मूंगफली शरीर को भी कई फायदे पहुंचाता है। वहीं पौष्टिकता की बात की जाए तो इसमें सभी जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। वैसे तो मूंगफली के कई प्रकार के स्नैक्स बनाए जाते है , उन्ही में उबली हुई मूंगफली के कई बेजोड फायदे है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Kitchen Hack : घर में बची सब्जियों से बनाएं ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट 'मिक्स्ड वेज'

जोड़ों में दर्द की समस्या में कारगर
जिन लोगों को भी जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, डॉक्टर का कहना है उनके लिए उबली हुई मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स दर्द को दूर करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेस्ट हेल्दी स्नैक है। इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिसकी वजह से ओवरईटिंग कम होती है और वजन कंट्रोल में रखा जा सकता है।
दिल के लिए रामबाण
उबली हुई मूंगफली गुड फैट और रेसवेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं। नियमित रूप से इसका सेवन आपके शरीर को दिल की बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...