1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला मरा चूहा, दो बच्चों ने खाया खाना, वीडियो वायरल

मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला मरा चूहा, दो बच्चों ने खाया खाना, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के खंडवा से खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के कहारवाड़ी इलाके में स्थित एक होटल से मटन कोल्हापुरी का पार्सल घर ले जाने के बाद परिवार को खाने में चूहा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि चूहा नजर आने से पहले परिवार के दो बच्चे मटन का कुछ हिस्सा खा चुके थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा से खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के कहारवाड़ी इलाके में स्थित एक होटल से मटन कोल्हापुरी का पार्सल घर ले जाने के बाद परिवार को खाने में चूहा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि चूहा नजर आने से पहले परिवार के दो बच्चे मटन का कुछ हिस्सा खा चुके थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

पढ़ें :- मानसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा, अपने परिवार और बच्चों को ऐसे रखें पूरी तरह सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, परिवार ने होटल से मटन कोल्हापुरी पैक करवाया था। घर पहुंचने के बाद खाना परोसा गया और परिवार के सदस्यों के साथ दो बच्चों ने भी इसे खाया। कुछ देर बाद जब खाने को ध्यान से देखा गया तो मटन के बीच एक आधा मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। इसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। परिवार ने तुरंत खाने का वीडियो रिकॉर्ड किया और खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। बच्चों को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम संबंधित होटल पहुंची और वहां खाद्य पदार्थों की जांच की। अधिकारियों ने होटल से मटन और बिरयानी के सैंपल लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाने में चूहा कैसे पहुंचा और खाद्य सुरक्षा नियमों का किस स्तर पर उल्लंघन हुआ। रिपोर्ट के आधार पर होटल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोग होटल और रेस्टोरेंट में खाने की स्वच्छता, किचन की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी की नजर लैब रिपोर्ट पर टिकी है।

रिर्पोट:
कल्पना पांडेय

पढ़ें :- PoK पर UN का बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर दमन को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...