1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video

Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में इन दिनों हंगाामा बरपा हुआ है। भोजपुरी बवाल शो (Bhojpuri Bawaal Show)  इस बार इंडस्ट्री की दो हसीनाओं के बीच कलेश हुआ है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)  और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच पंगा हुआ है। इंस्टा पर लाइव आकर काजल ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर आकर जमकर निशाना साधा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में इन दिनों हंगाामा बरपा हुआ है। भोजपुरी बवाल शो (Bhojpuri Bawaal Show)  इस बार इंडस्ट्री की दो हसीनाओं के बीच कलेश हुआ है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)  और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच पंगा हुआ है। इंस्टा पर लाइव आकर काजल ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर आकर जमकर निशाना साधा है। भोजपुरी बवाल शो (Bhojpuri Bawaal Show) में उन्हें लेकर किए गए कमेंट्स का काजल ने जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए है।

पढ़ें :- आम्रपाली दुबे बिना शादी बनना चाहती हैं मां, अपनी जिंदगी का लेने जा रही हैं सबसे बड़ा फैसला, 'भोजपुरी बवाल' आज से 

पढ़ें :- पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने बयां किया दिल का दर्द- मैं तबाह हूं तेरे इश्क में तुम्हें दूसरे का ख्याल है कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे मेरी तो जिंदगी का सवाल है

आम्रपाली ने काजल राघवानी के नाक से बोलने का  उड़ाया मजाक,  कहा कि आप कान में कोई इक्विपमेंट लगा लीजिए

भोजपुरी बवाल शो (Bhojpuri Bawaal Show)  में आम्रपाली ने काजल राघवानी (Kajal Raghwani)  के नाक से बोलने का मजाक उड़ाया था। इसके जवाब में वो कहती हैं कि मैं नाक से बोलती हूं, आप कान में कोई इक्विपमेंट लगा लीजिए। उन्होंने कहा कि मैं जैसे भी बोलती हूं, भगवान ने जैसा दिया है ठीक है। आपकी तो नाक टेढ़ी थी। ऑपरेशन कराकर आपने इसे सीधा करा लिया। लेकिन मैं ऑपरेशन से अपनी आवाज को नहीं बदल सकती। मुझे प्लीज बर्दाश्त कर लेना।

निरहुआ पर तीखा वार, बोलीं-आप मेरी औकात दिखाने की बात बोलकर आपने अपनी औकात दिखा दी

काजल ने दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) पर भी अपनी भड़ास निकालते हुए कहती हैं कि आप मेरी औकात दिखाने की बात कर रहे थे। ये बोलकर आपने अपनी औकात दिखा दी है। आपने अपनी रिस्पेक्ट खो दी है। आपने कहा था मुझे एक्टिंग नहीं आती, मैंने कुछ नहीं किया। इसका एक ही जवाब है। जब आप अपनी पत्नी को कुछ नहीं समझते तो मुझे क्या समझेंगे? आपको इंडस्ट्री में जीवनदान आम्रपाली ने दिया है तो पत्नी ने क्या किया है? जब आप कुछ नहीं थे, तब आपकी पत्नी लाइफ में आई।

काजल राघवानी ने कहा कि आप खोखले हैं इंसान 

पढ़ें :- 'बहन को बीबी बना लेगा...', पवन सिंह पर ये क्या बोल गए खेसारी लाल यादव

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)  ने कहा कि मैंने तो आपकी पत्नी को देखा तक नहीं था। फिर एक दिन पत्नी संग पूजा का वीडियो वायरल हुआ। तुरंत 3 दिन के अंदर आपको कहना पड़ा कि मैं अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता हूं। मैं तो फर्ज निभा रहा हूं। आप इंसान खोखले हैं। उन्होंने बताया कि आम्रपाली-निरहुआ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इंतजार कराते रहे। डायरेक्टर, कास्ट-क्रू सब उन्हें बुलाने आए थे, लेकिन वो तब भी वैनिटी वैन से नहीं निकले थे। ऐसा आप लोग क्या कर रहे थे?

काजल ने पूछा कि निरहुआ ने कुंभ में आम्रपाली का हाथ पकड़कर नहाया? कहां थी पत्नी?

काजल ने पूछा कि निरहुआ ने कुंभ में आम्रपाली का हाथ पकड़कर नहाया? कहां थी पत्नी? क्यों आप पत्नी संग नहीं दिखते? आम्रपाली और उनकी फैमिली संग दिखते हो। ऐसा क्यों है? ये कौन सा फर्ज निभा रहे हो? काजल के इन सवालों का अभी तक निरहुआ और आम्रपाली की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। निरहुआ शादीशुदा हैं, लेकिन अपनी पत्नी संग नजर नहीं आते। उनके और आम्रपाली के अफेयर के चर्चे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...