Monsoon Hacks : मानसून का मौसम जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाता है और चारों तरफ हरियाली लाता है, वहीं यह मौसम अपने साथ कुछ छोटी-मोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे आम और चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाली समस्या है। कपड़ों का न सूखना और उनसे आने वाली अजीब सी सीलन (Musty Smell) की बदबू।
Monsoon Hacks : मानसून का मौसम जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाता है और चारों तरफ हरियाली लाता है, वहीं यह मौसम अपने साथ कुछ छोटी-मोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे आम और चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाली समस्या है। कपड़ों का न सूखना और उनसे आने वाली अजीब सी सीलन (Musty Smell) की बदबू।
धूप न निकलने और हवा में नमी (Humidity) की मात्रा बहुत ज्यादा होने के कारण कपड़े धोने के बाद कई दिनों तक सूखे नहीं पाते। नमी के कारण कपड़ों में बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जिससे एक अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। कई बार तो कपड़े अलमारी में रखने के बाद पूरे वार्डरोब में यह महक फैल जाती है। अगर आप भी इस बारिश के मौसम में इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और घरेलू घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपने कपड़ों को सीलन और बदबू से पूरी तरह बचा सकते हैं।
कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ध्यान:
सिरका और बेकिंग सोडा का जादू
कपड़े धोते समय आखिरी बार पानी में 2 से 3 चम्मच सफेद सिरका (White Vinegar) या 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। यह कपड़ों में छिपे बैक्टीरिया को खत्म करता है और बदबू को जड़ से मिटा देता है।
फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल
धोने के आखिरी चक्र में किसी अच्छे फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों में न सिर्फ ताजगी और खुशबू बनी रहती है, बल्कि उनके रेशे (Fibers) भी सुरक्षित रहते हैं।
मशीन में एक्स्ट्रा स्पिन करें
अगर आप वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो कपड़ों का पानी सुखाने के लिए ड्रायर या स्पिन साइकिल को दो बार चलाएं। इससे कपड़ों का ज्यादातर पानी निकल जाएगा और वे जल्दी सूखेंगे।
कमरे के अंदर कपड़े सुखाने का सही तरीका
कपड़ों के बीच जगह छोड़ें
जब धूप न हो और कपड़े कमरे के अंदर या स्टैंड पर सुखाने पड़ें, तो उन्हें बहुत पास-पास न फैलाएं। कपड़ों के बीच दूरी रखने से हवा (Air Circulation) आसानी से आर-पार हो पाती है।
पंखा और क्रॉस-वेंटिलेशन
कपड़े जिस कमरे में सुखा रहे हों, वहां का सीलिंग फैन फुल स्पीड पर चलाएं। साथ ही कमरे की खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि नमी बाहर निकल सके।
हैंगर का इस्तेमाल करें
टी-शर्ट, शर्ट और कुर्तियों को रस्सी पर सीधे डालने के बजाय हैंगर में टांगकर सुखाएं। इससे कपड़ों में हवा बेहतर लगती है और वे जल्दी सूखते हैं। कपड़े सूखने के बाद क्या करें?
प्रेस जरूर करें
अगर कपड़ों में थोड़ी सी भी नमी महसूस हो, तो उन्हें अलमारी में रखने से पहले हल्की आयरन (प्रेस) जरूर कर लें। गर्मी से बची हुई नमी भाप बनकर उड़ जाएगी। अलमारी में नमी और सीलन रोकने के लिए कपूर की टिकिया, नेफ़थलीन बॉल या नीम की सूखी पत्तियां एक सूती कपड़े में बांधकर रखें। यह नमी को सोखते हैं और कपड़ों को महकाते रहते हैं। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप इस मानसून में बिना किसी झंझट के अपने कपड़ों को ताजा, साफ और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं।
रिपोर्ट: दीपांजली मिश्रा