1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पोलियो ड्रॉप के बाद अकड़े 3 साल की बच्ची के हाथ-पैर! भोपाल एम्स में इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

पोलियो ड्रॉप के बाद अकड़े 3 साल की बच्ची के हाथ-पैर! भोपाल एम्स में इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां पल्स पोलियो अभियान के दौरान पोलियो ड्रॉप पिलाए जाने के बाद तीन वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया...

By Harsh 
Updated Date

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां पल्स पोलियो अभियान के दौरान पोलियो ड्रॉप पिलाए जाने के बाद तीन वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में बेहतर उपचार के लिए भोपाल स्थित एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज एम्स में जारी है।

पढ़ें :- video-छात्राएं जान जोखिम में डालकर जा रहीं स्कूल, मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं की हकीकत

परिजनों का आरोप है कि 29 जून को गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में पोलियो की दवा पिलाने के कुछ समय बाद बच्ची को तेज बुखार आ गया। इसके बाद उसके मुंह से लगातार लार निकलने लगी और हाथ-पैर अकड़ने लगे। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। शुरुआती इलाज के बावजूद सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल एम्स भेज दिया।

बच्ची के पिता का दावा है कि एम्स के डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर दवा के संभावित रिएक्शन की आशंका जताई है। हालांकि अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची की हालत का सीधा संबंध पोलियो ड्रॉप से है या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से।

मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या थी। यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- Video- जान हथेली पर रख उफनती बेतवा पार कर, स्कूल पहुंच रहे थे छात्र, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की खुली आंख

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...