1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों की, फिटनेस को लेकर उठे सवालों पर BCCI सख्त, नए नियम लागू

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों की, फिटनेस को लेकर उठे सवालों पर BCCI सख्त, नए नियम लागू

भारतीय क्रिकेट टीम में अब सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं बल्कि दमदार फिटनेस भी चयन की सबसे बड़ी शर्त बनने जा रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठे सवालों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिटनेस टेस्ट के नियम पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिए हैं...

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: भारतीय क्रिकेट टीम में अब सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं बल्कि दमदार फिटनेस भी चयन की सबसे बड़ी शर्त बनने जा रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर उठे सवालों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिटनेस टेस्ट के नियम पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिए हैं। नए मानकों के तहत खिलाड़ियों को कम समय में ज्यादा कठिन टेस्ट पास करना होगा।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ ब्रोंको टेस्ट

भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस साबित करने के लिए ब्रोंको टेस्ट और 2 किलोमीटर रनिंग टेस्ट देना होता है। पहले ब्रोंको टेस्ट पूरा करने के लिए 6 मिनट का समय मिलता था, लेकिन अब इसे महज 5 मिनट 15 से 20 सेकेंड के भीतर खत्म करना होगा। यानी खिलाड़ियों को पहले से करीब 40 सेकेंड कम समय मिलेगा। ब्रोंको टेस्ट में कुल पांच सेट होते हैं। हर सेट में 20, 40 और 60 मीटर की अप-डाउन दौड़ लगानी होती है। इस तरह एक सेट में 240 मीटर और पूरे टेस्ट में कुल 1200 मीटर दौड़ पूरी करनी पड़ती है। खास बात यह है कि पूरे टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों को कोई ब्रेक नहीं मिलता।

अब लगातार देने होंगे दोनों टेस्ट

पहले 2 किलोमीटर की दौड़ अलग से कराई जाती थी, लेकिन अब इसे ब्रोंको टेस्ट खत्म होते ही पूरा करना होगा। हालांकि समय में थोड़ी राहत दी गई है। खिलाड़ी 2 किलोमीटर की दौड़ 9 से 10 मिनट के भीतर पूरी कर सकेंगे। लगातार दोनों टेस्ट होने से खिलाड़ियों की सहनशक्ति और फिटनेस की असली परीक्षा होगी।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

फिटनेस नियमों में ढिलाई पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक साल में फिटनेस मानकों का सख्ती से पालन नहीं किया गया। कुछ खिलाड़ियों को अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य देकर टेस्ट पास कराया गया। टीम मैनेजमेंट के अनुरोध पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के स्टाफ ने हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद खेलने की मंजूरी दे दी थी।

हर्षित राणा का वजन बना चिंता का विषय

इंग्लैंड दौरे के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा को ज्यादा वजन के कारण टीम से वापस भेजना पड़ा था। उस समय उनका वजन 97 किलो बताया गया था। अब CoE ने उनके लिए 96 किलो से कम वजन का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल उनका वजन 94 किलो बताया जा रहा है और अगले सप्ताह उन्हें फिट घोषित किया जा सकता है।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

बार-बार चोटिल होने पर फिजियो से मांगा जवाब

इंग्लैंड दौरे में खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने और मांसपेशियों में खिंचाव की बढ़ती शिकायतों के बाद BCCI ने टीम के फिजियो कमलेश जैन से जवाब मांगा है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया और टीम मैनेजमेंट ने साफ कहा है कि किसी भी खिलाड़ी के कद या स्टारडम को नजरअंदाज करते हुए फिटनेस में कमी दिखने पर तुरंत इसकी जानकारी दी जाए। मैनेजमेंट का मानना है कि कई खिलाड़ियों की मैदान पर फुर्ती पहले के मुकाबले कम हुई है। लंबे समय तक बल्लेबाजी के दौरान कुछ सीनियर बल्लेबाजों को दौड़कर रन लेने में भी दिक्कतें सामने आई हैं। इसी वजह से अब फिटनेस को लेकर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...