1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Batik Air Flight : कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की , सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई

Batik Air Flight : कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की , सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई

आसमान में उड़ान के दौरान उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया जब यात्री ने ज़बरदस्ती विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने लगा । खबरों के अनुसार, गुरुवार को केरल के कोच्चि जा रही बाटिक एयर की एक फ़्लाइट (Batik Air Flight) का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Batik Air Flight :  आसमान में उड़ान के दौरान उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया जब यात्री ने ज़बरदस्ती विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने लगा । खबरों के अनुसार, गुरुवार को केरल के कोच्चि जा रही बाटिक एयर की एक फ़्लाइट (Batik Air Flight) का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। यात्री ने विमान की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचाया ।
खबरों के मुताबिक, यात्री के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है; उसने एग्जिट विंडो का पैनल भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

पढ़ें :- Prime Minister Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जन्मदिन, रूसी राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान केरल के पलक्कड़ ज़िले के कूटन्नाड के रहने वाले भारतीय नागरिक जमशीर अथानिक्कल के तौर पर हुई है।

घटना के कथित वीडियो भी सामने आए
यात्री बुधवार को कुआलालंपुर से कोच्चि जाने वाली बाटिक एयर की फ़्लाइट OD231 में सफ़र कर रहा था। FIR के मुताबिक, यह घटना रात 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच हुई, जब विमान हवा में था। गुरुवार को कोच्चि में फ़्लाइट के उतरने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना के कथित वीडियो भी सामने आए हैं।

वीडियो में केबिन क्रू और साथ यात्रा कर रहे यात्री जमशीर को इमरजेंसी दरवाजा खोलने से रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने FIR में लिखा है कि यात्री ने ज़बरदस्ती विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की, उसकी खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचाया और साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को धमकाया, जिससे विमान में सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

पढ़ें :- UP Assembly Elections 2027: सुभासपा ने 35-40 सीटों के साथ ओमप्रकाश राजभर के लिए मांगा डिप्टी सीएम पद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...