1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-बाइक समेत नाले में गिरे पिता-बेटी… लोगों ने बचाई जान, नगर पालिका पर उठे सवाल

Video-बाइक समेत नाले में गिरे पिता-बेटी… लोगों ने बचाई जान, नगर पालिका पर उठे सवाल

हमीरपुर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में पांच साल की बेटी को उसके मामा के घर छोड़ने जा रहे एक पिता की बाइक खुले नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया..

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: हमीरपुर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में पांच साल की बेटी को उसके मामा के घर छोड़ने जा रहे एक पिता की बाइक खुले नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में पिता और बेटी को मामूली चोटें आई हैं। महिंद्रा एजेंसी में काम करने वाले नितिन सविता सुबह करीब 10 बजे अपनी बेटी निति को छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में खुले नाले के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नाले में गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाल लिया।

पढ़ें :- Video- बारिश में खेल रहे थे फुटबॉल... मैच के बीच गिरी बिजली, 24 वर्षीय फुटबॉलर की दर्दनाक मौत

लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नालों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि बरसात में पानी भर जाने से नाले दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने नालों को सुरक्षित ढंग से ढकने और जरूरी इंतजाम करने की मांग की। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नाले में गिरी बाइक बाहर निकाली। पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने बताया कि जल निकासी के लिए नाले खोले गए थे। उन्होंने कहा कि घटना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...