1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बच्चों को अकेले देखने की नहीं मिलेगी इजाजत! सीबीएफसी ने लगाई शर्त

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बच्चों को अकेले देखने की नहीं मिलेगी इजाजत! सीबीएफसी ने लगाई शर्त

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। जिसे 14 अगस्त को रिलीज करने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। लेकिन थिएटर तक पहुंचने से पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सवाल ये है कि आखिर फिल्म में ऐसे कौन-से सीन थे...

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। जिसे 14 अगस्त को रिलीज करने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। लेकिन थिएटर तक पहुंचने से पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सवाल ये है कि आखिर फिल्म में ऐसे कौन-से सीन थे जिन पर आपत्ति जताई गई और अब बच्चे इस फिल्म को किन शर्तों पर देख सकेंगे? आइए जानते हैं पूरी खबर।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को UA 16+ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के दर्शक यह फिल्म माता-पिता या अभिभावक की निगरानी में ही देख सकेंगे। हालांकि सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुल 9 बदलाव करने के निर्देश दिए। इनमें कई हिंसक दृश्यों को छोटा करना, कुछ गालियों को म्यूट करना और ड्रग्स से जुड़े सीन में बदलाव करना शामिल है। इसके अलावा फिल्म में ड्रग्स के दुष्प्रभाव, स्मोकिंग के खिलाफ चेतावनी और चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़ा डिस्क्लेमर जोड़ने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड ने फिल्म का हिंदी टाइटल प्रमुखता से दिखाने और कुछ जरूरी चेतावनी संदेश शामिल करने को भी कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म के करीब 4 मिनट के हिस्से को हटाने और 20 सेकंड के कुछ दृश्यों में बदलाव करने को कहा। इन बदलावों के बाद फिल्म का अंतिम रनटाइम 140 मिनट 20 सेकंड तय किया गया है। बता दें कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की कहानी को आगे बढ़ाती है और बदले की एक नई कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अब देखना दिलचस्प होगा कि सेंसर बोर्ड के इन बदलावों के बाद दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- शिल्पा शेट्टी के घर फिर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज कुंद्रा संग लेकर आईं बप्पा की प्रतिमा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...