1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi Note 17 5G :  रेडमी नोट 17 5जी भारत में लॉन्च, जानें डिस्प्ले, बैटरी, कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 17 5G :  रेडमी नोट 17 5जी भारत में लॉन्च, जानें डिस्प्ले, बैटरी, कीमत और ऑफर्स

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी रेडमी ने नोट 17 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्ट फोन कुछ सप्ताह पहले चीन में लॉन्च हुआ था और अब इसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Redmi Note 17 5G :  दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी रेडमी ने नोट 17 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्ट फोन कुछ सप्ताह पहले चीन में लॉन्च हुआ था और अब इसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है। वहीं इस फोन की बैटरी और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 3 जैसे फीचर्स मिलते हैं। वैैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन तक चल सकता है।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- भारत में मेरा इंस्टाग्राम बंद, मेटा को चेताया यदि पीएम के सामने इतना झुकेंगे, तो वह अपना ही अकाउंट चलाने की देंगे अनुमति

कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।

वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट 30,999 रुपये में मिलेगा।

बिक्री 12 अगस्त से

इस फोन की बिक्री 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

पढ़ें :- प्रयागराज से चलेगी पहली 'अमृत भारत' ट्रेन, वंदे भारत जैसी सीटें और हवाई जहाज जैसा टॉयलेट, जानें इस ट्रेन की 10 बड़ी खूबियां

कलर
इसे आर्कटिक ब्लू, डार्क नाइट और स्टारलाइट पर्पल रंगों में खरीदा जा सकेगा।

इंस्टेंट डिस्काउंट
कंपनी SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

प्रोसेसर
फोन में 4nm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

HyperOS 3 पर चलता है
ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

सिक्योरिटी अपडेट
कंपनी चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

पढ़ें :- पीएम मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...